UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में नोएडा पुलिस (Noida Police) की एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (Anti-Human Trafficking Unit) ने नौ नाबालिगों को मुक्त कराया है। इन सभी को नोएडा की एक कपड़ा फैक्ट्री में मजदूरी के लिए मजबूर किया जा रहा था। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
छह लड़कियां और तीन लड़के शामिल
जानकारी के मुताबिक मुक्त कराए नाबालिगों में छह लड़कियां और तीन लड़के हैं। ये सभी उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं। अधिकारियों ने बताया कि एक गुप्त सूचना मिलने के बाद इन बच्चों को पुलिस ने बचाया है। नोएडा के एएचटीयू प्रभारी विनोद पंवार ने मीडिया को बताया कि सेक्टर-65 में एक कपड़ा कारखाने में बाल श्रम की सूचना मिली थी।
मेडिकल जांच के लिए भेजे गए सभी बच्चे
अधिकारी ने बताया कि इस पर कारखाने में छापा मारा गया। छापेमारी दल में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) और चाइल्डलाइन के अधिकारी-पदाधिकारी भी शामिल थे। प्रभारी ने बताया कि मुक्त कराने के बाद बच्चों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया, जिसके बाद सभी को आश्रय गृह में रखा गया है।
कारखाना संचालक ने किया ये दावा
छापेमारी में शामिल एएचटीयू के अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ बच्चे पिछले छह महीने से इस कारखाने में काम कर रहे थे। जबकि कुछ एक साल पहले ही यहां काम करने के लिए आए थे। अधिकारी ने कहा कि कारखाने के संचालक ने दावा किया है कि इन बच्चों में से दो की उम्र 18 वर्ष से ज्यादा है। इसकी पुष्टि के लिए दस्तावेज जमा किए हैं।
इस साल 70 बच्चों को मुक्त कराया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि नोएडा पुलिस की एएचटीयू ने इस साल अब तक करीब 70 बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया है। जबकि कई बार देखा गया है कि फ्लैटों और घरों में बड़ी संख्या में नाबालिग काम करते हैं। हालांकि समय-समय पुलिस और प्रशासन की ओर से कार्रवाई भी की जाती है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
9 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
10 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
12 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
12 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines