Nikay Chunav 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में नगरीय निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में पिछड़ा वर्ग (OBC) का कोटा किस आधार पर तय होगा, इसकी अंतिम रिपोर्ट जून 2023 तक आने की संभावना है। 28 दिसंबर को गठित पिछड़ा वर्ग आयोग अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट तीन महीने के भीतर सौंपेगा। यह जानकारी इसके आयोग (OBC Commission) के अध्यक्ष (OBC Commission Chairman) न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) राम अवतार सिंह ने शनिवार को दी।
डेटा इकट्ठा करने में लगेगा समय
नगर निकायों का सर्वेक्षण करने के लिए राज्य सरकार की ओर से गठित पांच सदस्यीय आयोग की पहली बैठक की अध्यक्षता करने के बाद न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह ने कहा कि समिति को पिछड़े वर्गों पर एक डेटा एकत्र करने के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए कुछ समय की जरूरत है।
SC और HC के निर्देशों का होगा पालन
उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों का कार्यक्रम राज्य सरकार की ओर से तय किया जाएगा। चूंकि राज्य ने उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने बताया कि हम चुनाव के समय और कार्यक्रम पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में ओबीसी के आरक्षण के संबंध में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।
इन राज्यों के आयोग का भी होगा निरीक्षण
आयोग अध्यक्ष ने कहा कि आयोग सभी जिलों के जिलाधिकारियों से डेटा एकत्र करने में तीन महीने का समय लेगा और इससे आगे की कार्यवाही के लिए भी तीन महीने लगेंगे। आयोग महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और बिहार में अपनाई जा रही प्रक्रिया पर भी गौर करेगा, जहां ट्रिपल-टेस्ट फॉर्मूले को लागू करने के लिए ओबीसी आयोगों का गठन किया गया है।
जिलाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी होंगे शामिल
उन्होंने कहा कि आयोग शनिवार से प्रभावी हो गया है। हम राज्य के सभी जिलों का दौरा करेंगे और राजस्व विभाग के अधिकारियों से मिलेंगे। सर्वेक्षण में शामिल किए जाने वाले बिंदुओं को आयोग तय करेगा। जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों से भी मदद ली जाएगी। उन्होंने कहा कि हम निर्वाचित प्रतिनिधियों से भी संपर्क करेंगे और राज्य में सभी राजनीतिक दलों की ओर से जताई गई आपत्तियों को भी देखेंगे।
ये है पूरा मामला
बता दें कि 5 दिसंबर को महापौरों और शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के पदों के लिए आरक्षण की घोषणा की गई थी, जिसके बाद कई लोगों ने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि ओबीसी के लिए 27% सीटें आरक्षित करते समय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन नहीं किया गया।
इस पर 27 दिसंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नगरीय स्थानीय निकाय चुनाव से पिछड़ा वर्ग कोटा हटाने का आदेश दिया था, क्योंकि नागरीय विकास विभाग की ओर से ट्रिपल टेस्ट फॉर्मूले का पालन नहीं किया गया था। इसके बाद राज्य सरकार ने ओबीसी के राजनीतिक पिछड़ेपन का आकलन करने के लिए 28 दिसंबर को पांच सदस्यीय आयोग का गठन किया था।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
9 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
9 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
12 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
12 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines