Uttar Pradesh News (अजीत सिंह): अंत्योदय के अपने संकल्प पर आगे बढ़ते हुए योगी सरकार अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लोगों का संबल बन रही है। बुनियादी सुविधाओं के साथ ही इन्हें शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ तो मिल ही रहा है, सरकार उत्पीड़न के मामलों कानूनी कार्रवाई करते हुए भरपूर आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराती है।
समाज कल्याण विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो गोरखपुर मंडल के जिलों (कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया व महराजगंज) में विगत एक वर्ष में दलित उत्पीड़न के मामलों में 13 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता दी गई है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का भी खूब फायदा मिला। मंडल में 3261 दलित जोड़े इससे लाभान्वित हुए जिस पर शासन ने 16 करोड़ 63 लाख रुपये खर्च किए। यही नहीं, वृद्धावस्था पेंशन योजना में गोरखपुर मंडल में एससी-एसटी के 83140 लोगों को 24 करोड़ 94 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है।
अनुसूचित जाति एवं जनजाति के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए समाज कल्याण विभाग की तरफ से गोरखपुर मंडल में 10 छात्रावास, छह आश्रम पद्धति विद्यालय भी संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही पिछले एक वर्ष में विद्यार्थियों को पूर्वम दशम एवं दशमेत्तर छात्रवृत्ति के एवज में मंडल में 25 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है।
यह भी पढ़ेंः ‘राज्यपाल हाजिर हों’ का समन जारी करने वाले SDM हुए सस्पेंड, इस अनुच्छेद का उल्लंघन करना पड़ा भारी
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में लाभान्वित एससी-एसटी
जिला जोड़े व्यय (लाख रु.में)
कुशीनगर 724 369.24
गोरखपुर 930 474.30
देवरिया 600 306.00
महराजगंज 1007 513.57
योग 3261 1663.11
उत्पीड़न के मामलों में एससी-एसटी को आर्थिक सहायता
जिला प्रकरणों की संख्या सहायता(लाख रु)
कुशीनगर 372 245.36
गोरखपुर 590 632.81
देवरिया 439 319.53
महराजगंज 145 124.86
योग 1546 1322.56
एससी-एसटी को वृद्धावस्था पेंशन
जिला संख्या धनराशि (लाख रु.में)
कुशीनगर 17453 523.59
गोरखपुर 30616 918.48
देवरिया 13661 409.83
महराजगंज 21410 642.30
योग 83140 2494.20
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
3 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
15 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
16 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
18 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
18 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines