हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नोएडा में सुन्नी और शिया वक्फ बोर्ड के पास बेशकीमती संपत्ति, प्रशासन ने की तैयारी

वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद नोएडा में सुन्नी और शिया वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की जांच शुरू हो गई है। प्रशासन वक्फ संपत्तियों का दोबारा सर्वे करने की तैयारी में है। पुलिस सुरक्षा बढ़ाते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी कदम उठा रही है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरी बात।

विज्ञापन

Uttar Pradesh Noida News: वक्फ संशोधन बिल पर संसद में पास होने के बाद इनकी संपत्तियों की भी जांच शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि गौतमबुद्ध नगर में वक्फ बोर्ड के पास आधिकारिक तौर पर 7.37 एकड़ भूमि दर्ज है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी युक्ति पांडे के अनुसार, जिले में कुल 41 वक्फ संपत्तियां हैं। इनमें 26 सुन्नी वक्फ और 15 शिया वक्फ संपत्तियां शामिल हैं।

प्रशासन फिर से कराएगा सर्वे

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी युक्ति पांडे के अनुसार, आंकड़े सितंबर और अक्टूबर 2024 में जुटाए गए थे। दूसरी ओर, वक्फ एसेट्स मैनेजमेंट सिस्टम ऑफ इंडिया (वक्फ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट) में दर्ज आंकड़े बता रहे हैं कि जिले में वक्फ की कुल 208 संपत्तियां हैं। इस अंतर को देखते हुए प्रशासन अब वक्फ संपत्तियों का फिर से सर्वे करेगा।

यह भी पढ़ें:पिता को खत्म करने के लिए बेटे ने दी 1 लाख की सुपारी, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन

वक्फ बोर्ड की वेबसाइट और सरकारी रिकॉर्ड

वक्फ बोर्ड की इन संपत्तियों पर अलग-अलग गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इनमें कृषि, व्यावसायिक दुकानों का संचालन और धार्मिक स्थलों का निर्माण शामिल है। वक्फ बोर्ड की वेबसाइट और सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज आंकड़ों के बीच काफी अंतर है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी युक्ति पांडे का कहना है कि अब वक्फ संपत्तियों का दोबारा सर्वे होगा।

नोएडा पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी में गश्त

संसद में वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद से नोएडा पुलिस अलर्ट मोड पर है। तीनों जोन के डीसीपी एक साथ मिश्रित आबादी में गश्त कर रहे हैं। साथ ही धर्मगुरुओं के साथ मीटिंग कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। जिले में सेक्टर स्कीम लागू कर पीआरवी को गश्त के लिए लगाया गया है।

विज्ञापन

भारी पुलिस बल तैनात

मिश्रित आबादी वाले इलाकों में 24 जोन में एसीपी स्तर के अधिकारी, 90 सेक्टरों में इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर, 59 पॉइंट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। 112 पुलिस के साथ अन्य 73 फोर्स लगाई गई हैं। फोर्स डबल शिफ्ट में निगरानी कर रही है।

यह भी पढ़ें : प्रेमी के साथ सोने से पति ने मना किया तो भड़की पत्नी, ड्रम में भरने की धमकी देकर हुई फरार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola