Uttar Pradesh Road Accident In Hindi : उत्तर प्रदेश से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बरेली में डंपर और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई है। इस हादसे में 8 लोगों की जिंदा चलने से मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने कार से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वालों में एक बच्चा और 7 आदमी शामिल है। पुलिस ने मृतकों के घरवालों को हादसे की सूचना दे दी है।
यह घटना बरेली-नैनीताल हाइवे पर घटी थी। बरेली के बहेड़ी इलाके में किसी शादी कार्यक्रम से शामिल होकर कार बरेली लौट रही थी। रास्ते में हाईवे पर अचानक से कार का टायर फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार डिवाइडर को तोड़कर दूसरी साइट चली और वहां डंपर से भिड़ गई। दोनों गाड़ियों की भिड़ंत से तेज विस्फोट हुआ और कार में आग लग गई। कार में बैठे लोग सेंट्रल लॉक बंद होने की वजह से गाड़ी से बाहर नहीं निकल पाए और उनकी आग में जलकर मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : UP Road Accident: हरदोई में दूल्हे और उसके पिता समेत 5 की मौत, ट्रैक्टर ट्राली ने मार दी थी बोलेरो को टक्कर
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कार और डंपर में उठती आग की तेज लपटों को देखकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दमकल विभाग के कर्मियों ने आग को बुझाया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार के अंदर से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने 3 मृतकों की पहचान कर ली है।
जानें क्या बोले बरेली के एसएसपी
बरेली के एसएसपी सुशील चंद्रभान ने कहा कि भोजीपुरा के पास हाइवे पर यह दुर्घटना हुई है। कार और डंपर के बीच टक्कर हुई। सड़क पर कार ज्यादा घसीटा गई थी, जिसकी वजह से उसमें आग लग गई। हादसे के बाद गाड़ी लॉक हो गई, जिससे लोग कार में ही फंस गए और वे आग में जिंदा जल गए। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
8 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
10 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
11 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
17 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
19 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
20 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
20 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
22 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines