यूपी में अब घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने वालों को भी पार्किंग शुल्क देना होगा। सरकार की ओर से निर्देश जारी करते हुए कह गया है कि जिनके पास चार पहिया गाड़ी खड़ी करने की जगह नहीं है, उन लोगों को सड़कों पर रात में गाड़ी खड़ी करने के लिए पार्किंग फीस देनी होगी। वहीं, नगर निगम रात में पार्किंग के लिए कुछ जगह भी आरक्षित करेंगे। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने फिलहाल 17 शहरों के लिए उत्तर प्रदेश नगर निगम नियमावली-2025 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही शहरों में जाम की समस्या को देखते हुए त्योहारों और मेलों के मौके पर फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। वहीं, ये भी कहा गया है कि हरियाली वाले जगहों पर पार्किंग का ठेका नहीं दिया जाएगा।
किन शहरों के लिए आदेश जारी
अधिसूचना के अनुसार, ये सुविधा अयोध्या, गोरखपुर, लखनऊ, अलीगढ़, आगरा, कानपुर, गाजियाबाद, झांसी, फिरोजाबाद, मथुरा, मेरठ, शाहजहांपुर, प्रयागराज, मुरादाबाद, बरेली, वाराणसी और सहारनपुर में दी जाएगी। जानकारी के अनुसार, नगर निगमों में नगर आयुक्त की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय कमेटी होगी। सहायक अभियंता को इसका सदस्य सचिव बनाया जाएगा। कमेटी 90 दिनों में पार्किंग की जगहों के लिए सूचना जारी करेगी। पीपीपी मॉडल पर भी पार्किंग की सुविधा विकसित करने के लिए लाइसेंस दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- लखनऊ में एलडीए दे रहा सस्ता फ्लैट, जानें अनंत नगर योजना के बारे में
कहां दी जाएगी पार्किंग की सुविधा?
सरकार की ओर से सिटी बसों और मेट्रो में सफर करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, छात्रावास, फैक्ट्रियों, अस्पतालों, व्यावसायिक भवनों के पास लोगों को पार्किंग की सुविधा दी जाएगी सभी सार्वजनिक, व्यवसायिक और संस्थागत भवनों में समुचित पार्किंग की व्यवस्था कराना अनिवार्य होगा। इसके अलावा बड़े पार्किंग जगहों पर कार बाजार के साथ उसमें कार धुलाई की व्यवस्था भी होगी। विदेशों की तर्ज पर मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था होगी, जहां पर लिफ्ट के माध्यम से कारों को पार्क करने की व्यवस्था की जाएगी।
ये भी पढ़ें- पत्नी के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने के 4 फायदे, खर्चों में मिलेगी छूट
संबंधित खबरें
हरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
36 mins agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
5 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
21 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
22 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines