लव जिहाद: झांसी में हिन्दू बनकर लूटी युवती की अस्मत, फोटो वीडियो वायरल करने के नाम पर ऐंठे लाखों रुपये

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र से लव जिहाद का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक समीर आर्य उर्फ अफरोज ने हिंदू बनकर BTC छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया, उसकी अस्मत लूटी और जब सच्चाई सामने आई तो वीडियो वायरल करने और जबरन निकाह की धमकी दी।

SOURCE- NEWS 24

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के झांसी से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने एक हिन्दू युवती को हिन्दू बनकर अपने प्रेमजाल में फंसाया और जब सच्चाई सामने आई तो युवती की फोटो वीडियो वायरल कर जबरन निकाह करने और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई, जिसके बाद परिजन कोतवाली मऊरानीपुर पहुंचे। यहां शिकायत करते हुए कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की गई। वहीं, पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने भी पुलिस से कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

विज्ञापन

बीटीसी छात्रा को हिन्दू बनकर फंसाया

मामला झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मऊरानीपुर का है। जहां की रहने वाली बीटीसी छात्रा को मऊरानीपुर के कादम्बली के रहने वाले मुस्लिम युवक द्वारा हिन्दू बनकर अपने प्रेमजाल में फंसाया गया है। युवती को हिन्दू होने का सबूत भी फोटो के माध्यम से भेजा गया था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ा और विश्वास में लेकर उसकी अस्मत लूट ली गई।

विज्ञापन

सच सामने आने पर युवती को ब्लैकमेल कर निकाह का दबाव

मगर जब सच्चाई सामने आई तो युवती ने बातचीत बंद कर दूर रहने की बात कही। जिसके बाद आरोपी युवक द्वारा फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे जबरन निकाह करने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आत्महत्या कर परिवार को फंसाने की भी धमकी दी। वहीं, पीड़िता के परिजनों ने बताया कि उक्त आरोपी युवक पीड़िता के घर पहुंचा और जबरन निकाह करने, फोटो वीडियो वायरल करने की बात करते हुए घर के सामने जहर खाकर जान देने की धमकी देने लगा। देखते ही देखते मुस्लिम युवक जहर की पुड़िया फाड़ी और मुंह में डाल ली जिसके बाद युवती के परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

विज्ञापन

युवक ने घर पहुंचकर जहर खाने का नाटक किया

स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के बाद पता चला कि शख्स ने जहर खाने का ड्रामा करते हुए उक्त युबक दबाब बनाने का प्रयास किया था। उसके बाद पीड़िता के परिजन मऊरानीपुर कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की। वहीं, उक्त संबंध में बजरंग दल के जिला संयोजक रोहित कुशवाहा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचकर पुलिस से उक्त मामले में कानूनी कार्यवाही की मांग की है। वहीं उक्त प्रकरण में पुलिस से जानकारी चाही तो पुलिस के अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ