Husband Burnt Wife Alive: उत्तर प्रदेश से जिंदा पत्नी को जलाने का मामला सामने आया है। दरअसल बरेली के गोटिया गांव निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ हमबिस्तर देख आगबबूला हो गया। दोनों में लड़ाई- झगड़ा हुआ, उसके बाद पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। महिला का शव पास के गांव में मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मृत महिला के साथ जो युवक था। वह फिलहाल फरार है।
दूसरे युवक के साथ तो जलाया जिंदा
मामला बरेली के गोटिया गांव का है। जहां निवासी युवक ने अवैध संबंध की वजह से अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। शनिवार देर रात शाही थाने के अंतर्गत आने वाले गांव के पास एक खेत में अंजलि का जला हुआ शव मिला। शव मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर बाद शव की शिनाख्त गांव की एक महिला अंजली के रुप में हुई। मामलें की जांच करने पर पाया कि अवैध संबंध की वजह से अंजली के पति ने ही उसको जिंदा जलाकर मार दिया। पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़े: महिला का रेपिस्ट गिरफ्तार, रेप कर खींची थीं अश्लील तस्वीरें और वायरल करने की दी थी धमकी
यह भी पढ़े: पंजाब में पिछले दो दिनों में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट आईः स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला
आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि मृत महिला के मायके वालों ने महिला के पति पर जिंदा जलाने की शिकायत दर्ज कराई। परिजन की तहरीर के आधार पर आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ के दौरान महिला के पति ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस बताया कि उसकी पत्नी का काफी समय से एक बाहरी युवक से संबंध थे। काफी बार समझाने के बाद भी वह नही मानी और लड़ाई- झगड़ा करती थी।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात उसने अपनी पत्नी को एक आदमी के साथ पुआल के ढेर पर लेटे हुए देखा। दोनों में लड़ाई झगड़ा हुआ और उसने गुस्सें में ढेर में आग लगा दी और चला गया। पुलिस ने बताया कि अंजलि के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जो आदमी अंजली के साथ था वह फिलहाल फरार है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
12 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
13 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
16 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
16 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines