यूपी के हापुड़ में एक बाइक पर सवार 4 मासूम बच्चों समेत 1 व्यक्ति की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर पुलिस ने शवों को अपनी कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कब हुआ हादसा?
यह दर्दनाक हादसा बुलंदशहर-हापुड़ रोड पर बीती रात हुआ। हापुड़ के निवासी दानिश अपनी 2 बेटियों, अपने भाई के बेटे और पड़ोसी वकील खान के बेटे के साथ एक स्विमिंग पूल में नहाने गए थे। नहाने के बाद, दानिश सभी बच्चों को एक ही बाइक पर बैठाकर वापस घर लेकर जा रहे थे। तभी उसकी बाइक एक गलत साइड से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक पर सभी सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी चल रहा है फरार
इस सड़क हादसे से पहले स्वीमिंगपूल में मृतक का वीडियो भी हुआ वायरल हुआ। जिसके बाद यह सारी घटना हुई। पुलिस फिलहाल, सारे एंगल से जांच कर रही है। क्योंकि इस हादसे के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी खोज कर रही है। इस घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक का परिवार अस्पताल पहुंच गया। इस खबर से परिवार में मातम छा गया। मरने वालों में 4 मासूम की मौत से सबको झकझोर कर रख दिया है।
पुलिस ने जांच की शुरू
हापुड़ पुलिस ने इस हादसे के बाद कैंटर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आस पास की जानकारी के मुताबिक, इस घटना में बाइक सवार ने हेलमेट तक नहीं पहन रखा था। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें- यूपी में बगावत पर उतरे कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, साजिश का लगाया आरोप
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
2 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
5 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
6 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
17 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
19 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
20 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
23 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
23 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines