उत्तर प्रदेश सरकार ने ट्रैफिक कम करने, लोगों की यात्रा को आसान बनाने और सड़क संपर्क को बढ़ाने के लिए फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 6,124 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसकी पहल की है और इसका उद्देश्य वाहनों की आवाजाही को आसान बनाना और प्रदेश में आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। बता दें कि लोक निर्माण विभाग (PWD) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इस योजना की रूपरेखा को तैयार किया है। इसमें इमीडियेट इम्प्लीमेंटेशन के लिए 62 परियोजनाओं को शामिल किया गया है। इन परियोजनाओं को उत्तर प्रदेश में ट्रैफिक जाम को कम करने और परिवहन नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए रणनीतिक रूप से योजनाबद्ध किया गया है।
इन क्षेत्रों को दी गई प्राथमिकता
पीडब्ल्यूडी के अनुसार, बढ़ती जनसंख्या और भारी वाहनों की आवाजाही वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, एक लाख से ज्यादा आबादी वाली नगर पालिकाओं और परिषदों को इस पहल से सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला है। हालांकि, मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्गों वाले क्षेत्रों को इससे बाहर रखा गया है, क्योंकि एनएचएआई वहां बाईपास और रिंग रोड निर्माण का काम संभालेगा।
ये भी पढें-Namo Bharat Train: दिल्ली से मेरठ तक खुलेगा आरआरटीएस कॉरिडोर, लाखों लोगों को मिलेगा फायदा
राज्य में बढ़ेगी कनेक्टिविटी
बुनियादी ढांचे के विकास की यह योजना राज्य के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए है। सड़क संपर्क को बढ़ाकर, विशेष रूप से माल और ट्रकों की आवाजाही के लिए, सरकार का उद्देश्य यात्रा को आसान बनाना है। इससे उत्तर प्रदेश में कई औद्योगिक पार्कों और लॉजिस्टिक हब के विकास को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, यह परियोजना उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था में बदलने के लिए सरकार के प्रयासों का एक हिस्सा है। इस लक्ष्य को पूरा करने में यातायात के बुनियादी ढांचे जरूरी भूमिका निभाते हैं।
ये भी पढें- Vande Bharat Train: इन शहरों के बीच चली नई वंदे भारत ट्रेन, देखें रूट और अन्य डिटेल
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 hr agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
2 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
14 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
18 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
18 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
23 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines