Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश से एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है, जहां भाई ने ही बहन के साथ शादी रचा ली है। वो भी तब, जब बहन पहले से शादीशुदा थी। भाई-बहन की इस शादी ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। यह मामला उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले का है। इनाम के लालच में कुछ लोगों ने मिलकर भाई और बहन के ही सात फेरे करवा दिए हैं। यह खबर सामने आने के बाद यूपी प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री समूहिक विवाह योजना वैसे तो गरीबों की भलाई के लिए है। मगर इस योजना से जुड़ी फर्जीवाड़े की खबरें आए दिन मीडिया में सुर्खियां बटोरती हैं। ऐसा ही एक नया मामला यूपी के महराजगंज जिले से निकलकर सामने आया है, जहां इनाम पाने की लालच में कुछ बिचौलियों ने भाई-बहन के बीच ही सात फेरे लगवा दिए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादीशुदा जोड़ों को गृहस्थी का सामान और 35 हजार रुपए की धनराशि दी जाती है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल 5 मार्च को महराजगंज के लक्ष्मीपुर ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 38 जोड़ों की शादी करवाई गई। इस दौरान योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ बिचौलियों ने एक लड़की से संपर्क किया, जिसकी शादी 1 साल पहले ही हो चुकी थी। बिचौलियों ने जैसे-तैसे लड़की को दूसरी शादी के लिए मनाया। मगर शादी वाले दिन जिस लड़के से शादी होनी थी वो मंडप में नहीं आया। ऐसे में बिचौलियों ने भाई को ही दूल्हा बनाकर मंडप में बैठा दिया और दोनों भाई-बहन की पूरे विधि विधान के साथ शादी संपन्न करवा दी।
प्रशासन के उड़े होश
यह मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश प्रशासन की भी नींद उड़ गई है। महराजगंज के क्षेत्र विकास अधिकारी (BDO) को इस बात की भनक लगते ही उन्होंने गृहस्थी का सामान वापस मंगवा लिया है। साथ ही उन्होंने इनाम की राशि पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं डीएम अनुनय झा का कहना है कि इसपर अभी तक कोई भी शिकायत दर्ज नहीं हुई है। मगर मामले पर जांच शुरू हो चुकी है, जिसपर उचित कार्यवाई की जाएगी।
पहले भी हुआ है फर्जीवाड़ा
यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लेकर फर्जीवाड़े की खबरें सामने आई हैं। इससे पहले बलिया और झांसी में भी कई नकली जोड़ों की शादी हो चुकी है। इनाम के लालच में कई लोगों ने इस योजना का गलत फायदा उठाने की कोशिश की हैं।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
10 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
16 mins agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
59 mins ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
11 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
14 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
15 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines