हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP News : बिना नहाए आए 5 बच्चों को प्रिंसिपल ने दी सजा, थर-थर कांपने लगे मासूम, देखें पूरा Video

Uttar Pradesh News : बरेली जिले के फरीदपुर इलाके में स्थित छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज के प्रिसिंपल ने कड़ाके की सर्दी में बच्चों को सजा दी।

विज्ञापन

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के एक सहायता प्राप्त सरकारी स्कूल से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सर्दी के मौसम में ऐसे भी लोग नहाने से दूर भागते हैं, लेकिन कुछ छात्रों को न नहाना भारी पड़ गया। बिना नहाए स्कूल गए 5 छात्रों को प्रिसिंपल ने ऐसी सजा दी है कि वो थर-थर कांपने लगे। प्रिंसिपल ने खुद ही इस घटना का वीडियो बनाया। सोशल मीडिया में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे देखकर आप भी कहेंगे आखिर कैसे कोई स्कूल प्रिंसिपल अपने बच्चों को ऐसी सजा दे सकता है।

यह घटना बरेली जिले के फरीदपुर इलाके में स्थित छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज की है। इस कॉलेज के प्रिंसिपल का नाम रणविजय सिंह है। सुबह की सभा होने के बाद प्रिंसिपल ने कहा कि कौन-कौन नहाकर नहीं आया है। बिना नहाए आने वालों में 5 छात्रों की पहचान हुई। इसके बाद प्रिंसिपल ने पांचों मासूम छात्रों को सजा दी और कड़ाके की ठंड में पंपिंग सेट (ट्यूबवेल) में नहला दिया।

प्रार्थना सभा के बाद होती थी छात्रों की जांच

विज्ञापन

प्रिंसिपल की ओर से प्रार्थना सभा के दौरान सभी छात्रों के ड्रेस, जूते, नाखून आदि चेक किए जाते हैं। इस दौरान प्रिंसिपल ने पाया कि 5 छात्र बिना नहाए स्कूल आए हुए हैं। इसके बाद उन्होंने कॉलेज परिसर के पंपिंग सेट को चालू करवाया और पांचों छात्रों को ड्रेस उतारकर नहाने के लिए कहा। इसके बाद पांचों छात्र बिना कपड़ों के पंपिंग सेट में उतरे और ठंडे-ठंडे पानी से नहाया।

बिना कपड़े पंपिंग सेट में छात्रों को नहलाया

विज्ञापन

पंपिंग सेट में नहाते वक्त ये मासूम बच्चे कांप रहे थे। इस दौरान प्रिंसिपल ने एक वीडियो भी बनाया और फिर छात्रों को कहा कि अब वे नहाकर ही स्कूल आएं। बरेली पहाड़ से सटा हुआ जिला है. ऐसे में वहां ज्यादा सर्दी पड़ती है। बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल ने जब छात्रों को नहाने की सजा थी, उस वक्त बरेली का पारा 18 डिग्री सेल्सियस था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola