UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला ने अपनी नौ साल की सौतेली बेटी को जान से मारने की नीयत के साथ बक्से में बंद कर दिया। पुलिस ने कई घंटों बाद बच्ची को बक्से से निकाला तो वह बेहोश मिली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।
बच्ची लापता होने पर पिता ने की थी शिकायत
जानकारी के मुताबिक यहां रहने वाले सोनू शर्मा ने पुलिस में एक तहरीर देकर कहा था कि उसकी नौ साल की बेटी सोमवार शाम से लापता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू की। जांच पड़ताल करने के लिए मंगलवार को पुलिस सोनू शर्मा के घर पहुंची। जहां सोनू की पत्नी शिल्पी पर पुलिस को शक हुआ। शिल्पी गर्भवती है। पुलिस ने उससे पूछताछ की।
बक्से से बच्ची को किया बरामद
पुलिस ने जब सख्ती के साथ महिला से पूछताछ की तो वह टूट गई। इसके बाद पुलिस ने घर में रखे एक बक्शे से बच्ची को बरामद किया। पुलिस ने बताया कि बच्ची बेहोशी की हालत में थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले के एसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। महिला गर्भवती है, इसलिए उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।
बिजनौर में सगी मां ने बच्ची को मार डाला था
हाल ही में यूपी के बिजनौर जिले से भी एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था। यहां एक महिला ने झगड़े के बाद पति को खून के आंसू रुलाने के लिए अपनी डेढ़ साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पति को शक होने पर बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया तो महिला की करतूत खुल गई। पुलिस ने उसे जेल भेजा है।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
7 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
9 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
10 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
13 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
13 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
15 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
15 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
17 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
19 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines