Uttar Pradesh News in Hindi: मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चपरासी ने पीजी कॉलेज के बाथरूम में मोबाइल फोन से महिला प्रोफेसर की अश्लील वीडियो बना ली। घटना की जानकारी पर कॉलेज में हड़कंप मच गया। आरोपी चपरासी तभी से फरार है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
बाथरूम से निकलता दिखा चपरासी
घटना मुरादाबाद के थाना मझोला थाना क्षेत्र की है। यहां एक पीजी कॉलेज है। जहां के एक चरपासी की करतूत ने हड़कंप मचा दिया है। जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले एक महिला प्रोफेसर ने कॉलेज की बाथरूम से चपरासी राजेश कुमार को निकलते हुए देखा। प्रोफेसर ने जब उससे लेडीज बाथरूम में जाने का कारण पूछा को वह सकपका गया। संतोषजनक जवाब न देते हुए वह भाग गया। इसके बाद महिला प्रोफेसर ने बाथरूम की तलाशी ली।
रिकॉर्डिंग मोड पर बाथरूम में मिला मोबाइल
बाथरूम की तलाशी लेने के बाद महिला प्रोफेसर के होश उड़ गए। बाथरूम में एक मोबाइल फोन वीडियो रिकॉर्डिंग मोड पर मिला। प्रोफेसर ने जब फोन की जांच की तो उसमें उसका अश्लील वीडियो मिला। मामले की जानकारी तत्काल कॉलेज प्रबंधन को दी गई। इसके बाद ये खबर पूरे कॉलेज में आग की तरह फैल गई। अब कॉलेज की बाकी महिला प्रोफेसर भी सदमे में हैं, क्योंकि इस बाथरूम को कई महिला प्रोफेसर इस्तेमाल करती थीं।
मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू
इसके बाद कॉलेज प्रबंधन की ओर से आरोपी चपरासी राजेश के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन की ओर चपरासी के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द से जल्द आरोपी की तलाश की जाएगी।
संबंधित खबरें
UP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
2 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
19 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
20 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
22 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
22 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines