Moradabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तांत्रिक (Occultist) ने किसान को ठग लिया। उसकी बताई कहानियों को सुनकर परिवार सन्न रह गया। डर के मारे वही किया जो तांत्रिक ने कहा। इसके बाद चार लाख रुपयों से हाथ धो बैठे। पीड़ित ने अब एसएसपी से मामले की शिकायत की है।
दरवाजे पर आकर मांगा था खाना
मामला मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र का है। यहां एक किसान अपने परिवार के साथ रहता है। पीड़ित ने बताया कि कुछ समय पहले एक व्यक्ति उनके दरवाजे पर आया था। उसने कहा था कि वह भूखा है। किसान की पत्नी ने उसे खाना खिला दिया। फिर वह चला गया। घर से जाने के करीब आधे घंटे बाद वह फिर से घर आया।
परिवार की जान को खतरा बताकर डराया
उसने किसान से कहा कि वह एक तांत्रिक है। उसे आभास हुआ है कि घर के नीचे उल्लू के नाखूनों के ताबीज गड़े हुए हैं। मामला गंभीर है। परिवार की जान को खतरा है। आने वाले दिनों में कुछ बुरा हो सकता है। इतना कहने के बाद वह तांत्रिक चला गया। किसान परिवार ने बताया कि कुछ दिन पहले परिवार के एक सदस्य की तबीयत खराब हो गई।
फिर बोला, यहां तो सोना गढ़ा है
परिवार वाले डर गए और तांत्रिक को घर बुलाया। इस पर तांत्रिक कहा कि कुछ क्रियाएं करनी होंगी। इसके बाद सब सही हो जाएगा। आरोप है कि इसी दौरान तांत्रिक ने बताया कि आपके घर के नीचे सोने की अशर्फियां गड़ी हुई हैं। परिवार उसकी बातों में आ गया। आरोप है कि उसने किसान के परिवार से इसके नाम पर चार लाख रुपये ठग लिए।
अब पुलिस से की मामले की शिकायत
कुछ समय बाद किसान को एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। तांत्रिक को पकड़ा तो वह फिर से डराने लगा। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस तांत्रिक की तलाश में जुट गई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
12 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
12 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
17 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines