Uttar Pradesh Moradabad News: (सरफराज सैफी) देश के कई राज्यों के ग्रामीण इलाकों में दबंगों द्वारा कमजोर लोगों की जमीन पर कब्जा करने की खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं। इसी बीच मुरादाबाद के मुंडापांढ़े थाना क्षेत्र के वीरपुर वरियार उर्फ खरक गांव के रहने वाले वाल्मीकि समाज के कुछ परिवारों ने अपने घरों के बाहर पलायन के पोस्टर बैनर लगा दिए हैं। पोस्टर में मुस्लिम समाज के कुछ लोगों के नाम लिखे गए हैं, जिन पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया गया है।
क्या लिखा है पोस्टर में?
वाल्मीकि समाज के कुछ परिवारों के घर के बाहर लगे पलायन पोस्टर में आरोप लगाया गया है कि मुस्लिम समाज से जुड़े कुछ दबंग लोग उनकी पट्टे की जमीन पर कब्जा करके अवैध निर्माण कर रहे हैं। पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि इन्हीं वजह से पलायन करने को वे मजबूर हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ये पूरा मामला वर्तमान और पूर्व के 2 प्रधानों के बीच में राजनीति की वजह से भड़का है।
पुलिस पलायन से कर रही इंकार
वहीं, इस मामले में पुलिस पलायन से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामला पलायन का नहीं बल्कि वर्तमान और पूर्व प्रधान के बीच मूंछ की लड़ाई का है। पुलिस ने बताया कि जो पक्ष जमीन निर्माण कर रहा है, उसके ऊपर पूर्व प्रधान और उसके समर्थक झूठे आरोप लगाकर बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं।
कोर्ट ने निर्माण में हस्तक्षेप नहीं करने का दिया आदेश
मुरादाबाद के सिटी एसपी ने मामले के संबंध में कहा कि प्रथम दृष्टया में यह मामला निर्माण करने वाले पक्ष में जाता है, क्योंकि उसके पक्ष में कोर्ट के आदेश है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि निर्माण में कोई हस्तक्षेप न किया जाए। सिटी एसपी ने कहा कि फिर भी हम दोनों के बीच सुलह स्थापित कराने की कोशिश कर रहे हैं और न्यायलय के आदेश के पक्ष में जिसका दावा सही है उसका सपोर्ट किया जाएगा।
दलित समाज का आरोप
वहीं, दलित समाज ले लोग इस मामले में अपनी तरफ से सुनवाई ना होने और दबंगो द्वारा जबरन निर्माण कराने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है यदि निर्माण हुआ तो उनकी खेती की जमीन चली जाएगी। ऐसी स्थिति में यहां रहकर क्या करेंगे? इससे तो अच्छा पलायन ही करना ठीक है।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
7 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
12 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
12 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
16 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
17 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines