उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक मदरसे के मौलाना ने मोलवियत की पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। आरोप है कि मौलाना ने तमंचे के बल पर छात्रा के साथ रेप किया है। आरोपी ने छात्रा को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसके भाई की हत्या कर देगा। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।
मदरसे में रहकर पढ़ती हैं लड़कियां
पुलिस के मुताबिक मुरादाबाद में अहले सुन्नत जमीअतुल बनात हाजरा ए फातिमा जोहरा नाम से मदरसा है। इस मदरसे में आरोपी मौलाना आसपास के गांवों की कई लड़कियों को पढ़ाता है। लड़कियां मदरसे में रहकर ही मोलवियत की पढ़ाई करती हैं। पीड़िता का आरोप है कि घटना वाले दिन वह दोपहर की पढ़ाई के बाद कुछ देर के लिए सोने के लिए जा रही थी। तभी पीछे से मौलाना उसके कमरे में घुस गए। तमंचे के बल पर उसे दूसरे कमरे में ले गया और उसके उसके साथ रेप किया।
भाई की हत्या की दी धमकी
इस घटना के बाद के आरोपी मौलाना रेहान ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसके भाई की हत्या कर देगा। धमकी से पीड़िता डर गई और डरी-सहमी रहने लगी। पीड़िता को गुमसुम देखकर जब परिजनों ने उससे पूछा तो वह रोने लगी। इसके बाद उसने आरोपी मौलाना सारी करतूत बता दी।
पुलिस ने आरोपी मौलाना को किया गिरफ्तार
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकार पर आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान मौलाना रेहान रजा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ रेप और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
6 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
8 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
10 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
11 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
12 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
14 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
15 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
15 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
15 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines