UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दबंगों ने 6वीं कक्षा के एक छात्र का प्राइवेट (Private Part) काट डाला। आरोप है कि दबंगों ने उसकी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। पिता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। समझौता न करने पर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दे डाला।
तीन माह पहले किशोरी के साथ की थी वारदात
मामला मुरादाबाद के जगतपुर थाना क्षेत्र का है। यहां के एक गांव में तीन माह पहले गांव के ही बिट्टू सिंह ने एक घर में घुसकर 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। किशोरी के शोर मचाने पर गांव वाले इकट्ठा हो गए। तब पीड़ित पिता ने जगतपुर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि मुकदमे के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
समझौते का दबाव बना रहे थे आरोपी
पीड़ित पिता का आरोप है कि आरोपी तभी से समझौते के लिए दबाव बना रहे थे। आरोपियों ने धमकी दी थी कि वह छेड़छाड़ या दुष्कर्म के प्रयास में जेल नहीं जाएंगे, बल्कि हत्या में जेल जाएंगे। पीड़ित पिता का आरोप है कि अब आरोपियों ने बदला लेने के लिए उसके इकलौते बेटे के साथ वारदात की है।
खेत में खींचकर ले गए और कर दी वारदात
पीड़ित का इकलौता बेटा खेत पर किसी काम से गया था। जहां आरोपियों ने उसे घेर लिया। उसके बाद किसी धारदार हथियार से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। पीड़ित परिवार ने बच्चे को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
अस्पताल पहुंची पुलिस, जांच शुरू
ठाकुरद्वारा सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि पूर्व में भी बिट्टू के खिलाफ मुकदमा दर्ज चार्जशीट लगा दी गई है। फिलहाल की घटना को लेकर भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच के लिए पुलिस अधिकारी अस्पताल में गए थे। पीड़ित बच्चे के बारे में जानकारी ली गई है। थाना पुलिस को मामले में सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
8 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
13 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
13 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
17 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
18 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines