हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

UP में बड़ा हादसा; टैंकर और कार में आमने-सामने की टक्कर, सड़क पर बिछ गए पांच लोग

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मिर्जापुर (Mirzapur) जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां टैंकर और कार में आने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया गया है कि मरने वाले तीनों रिश्तेदार थे और एक शादी में शामिल होकर लौट रहे थे।

रिश्तेदार की बेटी की शादी में गए थे

जानकारी के मुताबिक हादसा मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव के पास हुआ। जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले राहुल शर्मा, अशोक शर्मा, आदर्श शर्मा, सत्यम शर्मा और इब्राहिम विंध्याचल थाना क्षेत्र के गांव नीबी गरहवार में रिश्तेदार की बेटी की शादी शामिल होने के लिए गए थे। सभी लोग देर रात खाना खा कर अपने गांव लौट रहे थे। कार को इब्राहिम चला रहा था।

मोड़ पर आते ही भिड़ गए कार और टैंकर

बताया गया है कि अकोढ़ी गांव स्थित एक कॉलेज के पास मोड़ पर आते ही टैंकर ने कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। तेज आवाज सुनकर गांववाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया

पुलिस ने बताया कि अस्पताल में इब्राहिम, राहुल शर्मा और अशोक शर्मा को मृत घोषित कर दिया। मिर्जापुर के एसपी श्रीकांत त्यागी ने बताया कि विंध्याचल थाना क्षेत्र में कार और टैंकर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। तीनों लोग आपस में रिश्तेदार हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

(Zolpidem)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें