Manjhwa Bypoll Election Result Live Update : मझवां विधानसभा सीट पर भाजपा की सुचिस्मिता मौर्या आगे, सपा रह गई पीछे

Majhawan Bypoll Election Result Live Update : मिर्जापुर की मझवां विधानसभा सीट से भाजपा ने सूचिस्मिता मौर्या को टिकट दिया था, समाजवादी पार्टी ने ज्योति बिंद को टिकट दिया। यहां पढ़ें पल-पल का लाइव अपडेट…

Majhawan

मझवां में किसे मिलेगी जीत?

विज्ञापन

Majhawan Bypoll Election Result Live Update : मिर्जापुर की मझवां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव को लेकर वोटों की मतगणना शुरू हो गई है। इसके शुरुआती रुझान भी सामने आने लगे हैं। इस सीट से 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि सपा और भाजपा के बीच कडा मुकाबला माना जा रहा है। यहां देखें चुनाव नतीजे से जुड़े लाइव अपडेट।

11: 40 बजे :  झवां विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सूचिस्मिता मौर्या 26829 (+ 6012) वोटों के साथ आगे चल रही हैं ।

विज्ञापन

11: 25 बजे : मझवां विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सूचिस्मिता मौर्या 23945 (+ 5251) वोटों के साथ पहले नंबर हैं ।

10:40 बजे : मझवां विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सूचिस्मिता मौर्या 16423 (+ 5172) वोटों से आगे चल रही हैं. सपा उम्मीदवार डॉ ज्योति बिंद को 11251 ( -5172) वोट मिले हैं

मझवां विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार सूचिस्मिता मौर्या आगे चल रही हैं। सपा उम्मीदवार से करीब 1400 वोटों से आगे हैं।

विज्ञापन

भाजपा ने यहां से सूचिस्मिता मौर्या को टिकट दिया था, समाजवादी पार्टी ने ज्योति बिंद को टिकट दिया और बसपा ने दीपक तिवारी को मैदान में उतरा था। इसके साथ ही कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं।

क्यों हो रहा उपचुनाव?

डॉक्टर विनोद बिंद मंझवा विधानसभा सीट से विधायक थे। साल 2022 में निषाद पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़कर विधायक बने थे लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मैदान में उतार दिया। चुनाव में जीत मिली, विनोद बिंद विधायक से सांसद बन गए और यह सीट खाली हो गई।

विज्ञापन

2022 के नतीजे

साल 2022 विधानभा चुनाव में विनोद कुमार बिंद (निषाद पार्टी) को 1 लाख तीन हजार 25 वोट मिले थे। सपा के रोहित शुक्ल को 69 हजार 648 वोट मिले थे जबकि बसपा की पुष्पलता बांध को 52 हजार 990 वोट मिले थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ