Milkipur Assembly By-Election: उत्तर प्रदेश के अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होनी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। हाल ही में दलित युवती के साथ रेप और हत्या का मामला सामने आने के बाद चुनाव में कानून व्यवस्था का मुद्दा गर्मा गया है। विपक्षी दल बीजेपी को इस मुद्दे पर घेरने में कसर नहीं छोड़ रहे। रविवार को फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद इस मुद्दे को लेकर जब प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए तो उनके आंसू निकल गए। इस मुद्दे पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा को ही घेर लिया। बचाव में बीजेपी लगातार सपा नेता मोईद खान और नवाब सिंह के मामले को मुद्दा बना रही है। दोनों के खिलाफ अयोध्या और कन्नौज में गंभीर आरोप हैं।
हाल ही में मुद्दा बना मामला शनिवार सुबह सामने आया था। परिजनों को गांव से 500 मीटर दूर युवती का शव मिला था। हड्डियां टूटी थीं और आंखें निकाली गई थीं। गैंगरेप की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने पहले युवती की गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने भरोसा दिया था कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : ‘वोटिंग से पहले ही बिखर रहे हैं झाड़ू के तिनके’, दिल्ली में पीएम मोदी का AAP पर हमला
इस मामले में अब सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मामले में सरकार को घेरा था। राहुल ने कहा था कि दलित बेटी के साथ हुई अमानवीयता शर्मनाक है। 3 दिन में अगर प्रशासन ने ध्यान दिया होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। पता नहीं ऐसे कितने ही परिवार होंगे, जिनको इस तरह रोना-तड़पना पड़ता है? प्रियंका गांधी ने भी सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि युवती के साथ जिस तरह की बर्बरता हुई, उसे सुनकर किसी भी इंसान की रूह कांप जाए। तीन दिन से गायब युवती के मामले में पुलिस ने कुछ नहीं किया। भाजपा के राज में आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों की सुनने वाला कोई नहीं है। सरकार दोषियों के साथ जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई करे।
चुनाव से बाहर है बसपा
बसपा चुनाव नहीं लड़ रही है, लेकिन इस मुद्दे पर सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बसपा चीफ मायावती ने कहा कि यह बेहद दुखद मामला है। सरकार सख्त कदम उठाए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो। बीजेपी ने अपना बचाव करते हुए सपा पर ही निशाना साधा था। बीजेपी ने कहा था कि ऐसा न हो कि आरोपी कहीं सपा का निकल जाए। अवधेश प्रसाद कहीं इस वजह से तो नहीं रो रहे।
यह भी पढ़ें : चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रवेश वर्मा का बड़ा ऐलान- दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम का नाम बदलेगी बीजेपी
समाजवादी पार्टी ने मिल्कीपुर सीट पर अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने भी सपा का साथ देने का ऐलान किया है। बीजेपी ने चंद्रभान पासवान पर दांव खेला है। मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच दिख रहा है। सपा के बागी व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के उम्मीदवार सूरज चौधरी व कांग्रेस के बागी भोलानाथ भारती भी मैदान में उतरे हुए हैं।
निर्णायक भूमिका में दलित वोटर
मिल्कीपुर में दलित, ब्राह्मण वोटर निर्णायक भूमिका में हैं, जो दल इन दोनों को साधने में सफल रहेगा, उसके सिर पर ही जीत का सेहरा सजेगा। ऐसे में दलित युवती का मुद्दा लगातार विपक्ष उठा रहा है। देखने वाली बात होगी कि ये मुद्दा कितना कारगर रहेगा। मिल्कीपुर सीट पर लगभग 3.5 लाख वोटर हैं। इनमें 1.2 लाख दलित, 55000 यादव और 30000 मुस्लिम वोटर्स हैं। इसके अलावा यहां 55 हजार पासी, 60 हजार ब्राह्मण, 25 हजार दलित, 25 हजार ठाकुर, 50 हजार कोरी, चौरसिया, पाल और मौर्य समाज के वोटर हैं।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
7 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
9 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
11 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
12 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
17 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
17 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines