---विज्ञापन---

Meerut: जबरन Kiss करने पर महिला ने युवक का होंठ काटा, कटे हिस्से को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस, फिर…

Meerut: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जिले में एक युवक को महिला से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। आरोपी युवक ने जब छेड़छाड़ के दौरान महिला को किस करने की कोशिश की तो उसने युवक के होंठ को अपने दांतों से काट लिया। इसके बाद शोर मचाकर उसे पकड़वा दिया। पुलिस ने आरोपी […]

---विज्ञापन---

Meerut: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जिले में एक युवक को महिला से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। आरोपी युवक ने जब छेड़छाड़ के दौरान महिला को किस करने की कोशिश की तो उसने युवक के होंठ को अपने दांतों से काट लिया। इसके बाद शोर मचाकर उसे पकड़वा दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

जंगल में गई थी महिला, आरोपी ने की जबरजस्ती

जानकारी के मुताबिक घटना मेरठ के दौराला इलाके की है। यहां के अझौता गांव के जंगल में एक महिला नहर किनारे गई थी। तभी वहां लावण गांव निवासी मोहित सैनी पहुंच गया। आरोप है कि उसने महिला को बदनीयती से दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे किस करने की कोशिश की। उसे खींचा।

---विज्ञापन---

और पढ़िए Mathura: शाही ईदगाह मस्जिद का बिजली कनेक्शन काटा, 3 लाख का जुर्माना और मुकदमा भी दर्ज, जानें पूरा मामला

घटना के बाद महिला ने मचाया शोर, पकड़वाया आरोपी

इस पर महिला ने आरोपी के होंठ को अपने दांतों से काट लिया। इतना ही नहीं महिला ने उसे पकड़ लिया और शोर मचा दिया। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद सूचना पर आई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। बताया गया है कि युवक के कटे हुए होंठ को पुलिस ने एक पैकेट में रखा और सीधे अस्पताल पहुंचे।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –Lucknow News: परिवार की इज्जत बचाने को युवक ने की आत्महत्या! 4 लड़कियों पर केस दर्ज करा पिता ने किया ये खुलासा

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई

संबंधित थाना प्रभारी ने संजय कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला जंगल में गई थी। इस दौरान उसके साथ घटना हुई। वहीं महिला के साहस की खबर पूरे इलाके में फैल गई है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 06, 2023 05:18 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola