हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

दिवाली से पहले दो परिवारों के 'कुल दीपक' बुझे; एक था इकलौता, दूसरे की एक माह बाद थी शादी

विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Meerut News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। दिवाली की पूर्व संध्या पर हुए हादसे में दो घरों के कुल दीपक बुझ गए। बता दें कि हादसे में दो दोस्तों की मौत हुई है। जान गंवाने वालों में एक परिवार का इकलौता बेटा था, तो दूसरे की चार दिसंबर को शादी थी। दोनों शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। परिवारों में कोहराम मच गया है।

बेकाबू होकर कार पेड़ से टकराई

जानकारी के मुताबिक मेरठ के मवाना में गुड़ की मंडी निवासी मुकेश अग्रवाल का इकलौता बेटा अक्षित अग्रवाल अपने दोस्त साहिल नारंग निवासी हस्तिनापुर के साथ कार से मवाना के लिए लौट रहा था। तभी आईटीआई कॉलेज के पास कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। अक्षित और साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। किसी राहगीर ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

न्यूजीलैंड में रहता था साहिल, 4 दिसंबर को थी शादी

हादसे की सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिवार वालों ने बताया कि अक्षित अपने परिवार का इकलौता बेटा था। जबकि साहिल की आने वाली 4 दिसंबर को शादी थी। साहिल के परिवार वालों ने बताया कि वह न्यूजीलैंड में रह कर पढ़ाई और नौकरी करता था। फिलहाल शादी के लिए छुट्टियों पर घर आया हुआ था।

त्योहार और शादी की तैयारियों के बीच मातम

परिवार वालों ने बताया कि शादी की तैयारियों में साहिल और अक्षित दोनों जुटे हुए थे। दोनों किसी काम के लिए गए थे। वापस लौटते में रात हो गई। इसी दौरान हादसा हो गया। दोनों के परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें