इंडियन आइडल फेम फरमानी नाज का भाई लूट में गिरफ्तार, पिता-बहनोई फरार, पुलिस के खुलासे को सुनकर चौंक जाएंगे आप
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Meerut News: इंडियन आइडल फेम (Indian Idol fame) फरमानी नाज (Farmani Naaz) के भाई को मेरठ पुलिस (Meerut Police) ने लूट के आरोप में गिरफ्तार किया है। जबकि फरमानी के पिता और बहनोई फरार हैं। मेरठ पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों पहले यहां लोहे की रॉड से भरा एक पिकअप ट्रक हथियारों के बल पर लूटा गया था।
जानकारी के मुताबिक इंडियन आइडल में भाग लेने और भगवान शिव के गाने गाकर फेमस होने वाली मेरठ के सरधना की रहने वाली फरमानी नाज के पिता, भाई और बहनोई समेत कई लोगों ने बंदूक के बल पर वारदात की थी। 200 किलो लोहे की रॉड लूट लिए थे। पुलिस की ओर से बताया गया है कि फरमानी के भाई अरमान समेत आठ लोगों को पकड़ा है। जबकि उसके पिता आरिफ और बहनोई इरशाद अभी फरार हैं।
Meerut, UP | 8 people have been arrested for a robbery. One of them is brother of singer Farmani Naaz & some are related, although singer Naaz has no connection with the incident. Such incidents have been carried out by them in the past also: Keshav Kumar SP Rural, Meerut (08.11) pic.twitter.com/tgTHbcnpNG
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 9, 2022
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के तहरकी गांव में कुछ दिन पहले एक पिकअप ट्रक को लूटा गया था। इसमें लोहे की करीब 200 किलो रॉड थे। मेरठ पुलिस ने बताया फरमानी नाज का भाई लूट करने वाले गिरोह का सदस्य है। जबकि फरमानी के पिता और बहनोई को इस गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार किए सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
मेरठ पुलिस ने बताया कि 7 नवंबर की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि रॉड लूटने वाले गिरोह के सदस्य खिरवा जलालपुर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए अनुज, मोनू, शाकिर, इरशाद, शाहरुख और अरमान समेत आठ लोगों को धर दबोचा। इसके बाद पुलिस ने इस लुटेरों की निशानदेही पर लूटी गई लोहे की रॉड बरामद कर ली हैं।
फरमानी नाज इंडियन आइडल में हिस्सा ले चुकी हैं। इसके बाद दूसरी बार वह तब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान भगवान शिव के भजन गाए थे। इन भजनों के आने के बाद फरमानी कथित तौर पर कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई थीं। धर्मगुरुओं ने उनके खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया था। जबकि उनका गाया गया गाना कांवड़ियों के बीच काफी लोक प्रिय हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: