पिछले कुछ दिनों से मेरठ की मुस्कान का केस काफी सुर्खियों में है। इस केस में प्रेमी के साथ मिलकर मुस्कान ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। ऐसा ही एक केस मेरठ से सामने आया है, जहां पर रविता नाम की महिला ने अपने पति अमित को मारने के लिए ‘बेगुनाह सांप’ का सहारा लिया। जांच में जो हकीकत सामने आई, उससे हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि पति की मौत गला दबाने से हुई है। इस पूरे मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। हाल ही में रविता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे उसके ‘शौक’ के बारे में खुलासा हुआ है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
आरोपी पत्नी रविता का इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को UttarPradesh.ORG News के एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया है, जिसमें वह डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद उसकी रील्स बनाने की दीवानी का खुलासा हुआ है। वीडियो में रविता ‘तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती’ गाने पर डांस करती दिख रही है, जिसमें उसने हरे रंग का सूट पहन रखा है। जांच में पता चला कि इंस्टाग्राम पर उसके दो अकाउंट बने हैं। एक असली है और दूसरा फर्जी नाम से बना है। इस अकाउंट पर वह फिल्मी गानों पर लिप्सिंग और डांस के वीडियो पोस्ट करती थी।
ये भी पढ़ें: मेरठ में एक और ‘मुस्कान’… पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुली पत्नी की पोल, सांप निकला बेगुनाह
कैसे हुई अमरदीप से मुलाकात?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने अपना आखिरी वीडियो 6 दिन पहले शेयर किया था। इसके अलावा, रविता पति के नाम से भी एक अकाउंट चला रही थी, जांच में सामने आया कि उसकी अमरदीप से सोशल मीडिया पर ही मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आते गए। यह शख्स अक्सर उसके घर भी आता था। इस मामले में आरोपी पत्नी की सोशल मीडिया एक्टिविटीज की भी गहराई से जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: ‘अमर’ इश्क ने छीना 3 बच्चों का बाप, कैमरे पर पत्नी बोली-क्यों किया पाप?
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
2 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
4 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
19 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
20 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines