अपना गुनाह सांप पर डालने वाली पर एक और खुलासा, जानें प्रेमी से कैसे मिली?

अकबरपुर सादात में पति की हत्या के मामले में एक और सच सामने आया है। प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने वाली रविता का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उसको डांस करते हुए देखा जा सकता है।

Meerut News

पिछले कुछ दिनों से मेरठ की मुस्कान का केस काफी सुर्खियों में है। इस केस में प्रेमी के साथ मिलकर मुस्कान ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। ऐसा ही एक केस मेरठ से सामने आया है, जहां पर रविता नाम की महिला ने अपने पति अमित को मारने के लिए ‘बेगुनाह सांप’ का सहारा लिया। जांच में जो हकीकत सामने आई, उससे हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि पति की मौत गला दबाने से हुई है। इस पूरे मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। हाल ही में रविता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे उसके ‘शौक’ के बारे में खुलासा हुआ है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आरोपी पत्नी रविता का इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को UttarPradesh.ORG News के एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया है, जिसमें वह डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद उसकी रील्स बनाने की दीवानी का खुलासा हुआ है। वीडियो में रविता ‘तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती’ गाने पर डांस करती दिख रही है, जिसमें उसने हरे रंग का सूट पहन रखा है। जांच में पता चला कि इंस्टाग्राम पर उसके दो अकाउंट बने हैं। एक असली है और दूसरा फर्जी नाम से बना है। इस अकाउंट पर वह फिल्मी गानों पर लिप्सिंग और डांस के वीडियो पोस्ट करती थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

कैसे हुई अमरदीप से मुलाकात?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने अपना आखिरी वीडियो 6 दिन पहले शेयर किया था। इसके अलावा, रविता पति के नाम से भी एक अकाउंट चला रही थी, जांच में सामने आया कि उसकी अमरदीप से सोशल मीडिया पर ही मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आते गए। यह शख्स अक्सर उसके घर भी आता था। इस मामले में आरोपी पत्नी की सोशल मीडिया एक्टिविटीज की भी गहराई से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ