अजब-गजबः 9 बच्चों के बाप के प्यार में पागल हुई लड़की ने कर दिया ऐसा काम, अब सिर पकड़ कर बैठे हैं सब
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Meerut News: प्यार में अंधा हो जाना… ये महज अब एक किताबी बात नहीं बची है, बल्कि ऐसा हकीकत में भी देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जिले में यही हुआ है। 9 बच्चों के बाप के प्यार में पागल हुई एक लड़की ने ऐसा काम कर दिया है, जिसके बाद पुलिस और उसके परिवार वाले सिर पकड़ कर बैठे हैं। गांव में फोर्स तैनात की गई है। पूरा मामला जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
मामला मेरठ शहर के पास स्थित एक गांव का है। यहां एक लड़की अपने परिवार के साथ रहती थी। दो दिन पहले वह घर से अचानक लापता हो गई। परिवार वालों ने उसकी तलाश की तो कोई भी सुराग नहीं मिला। आसपास के लोगों और उसकी सहेलियों से जब जानकारी की तो परिवार वालों के होश उड़ गए। थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी है।
बताया गया है कि लड़की एक व्यक्ति के संपर्क में थी। परिवार वालों ने जब उस व्यक्ति के बारे में जानकारी की तो पता चला कि वह शादीशुदा है। इतना ही नहीं, उसके 9 बच्चे भी हैं। बेटी उसके प्यार में पागल है। शुक्रवार को उसी के साथ घर से चली गई है। यह सुनकर घर वालों के पसीने छूट रहे हैं। उन्होंने पुलिस से बेटी को वापस लाने की गुहार लगाई है।
पीड़ित परिवार ने थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाने के कार्यवाहक प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों की तलाश में टीमों को लगाया गया है। जल्द से जल्द युवती को बरामद करने के प्रयास जारी हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक युवती के गांव में फोर्स की तैनाती की गई है, क्योंकि नौ बच्चों का बाप और युवती एक ही गांव के रहने वाले हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: