UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मऊ (Mau) में मंगलवार रात एक झोपड़ी में आग लगने से महिला और उसके चार बच्चों की मौत हो गई। बताया गया है कि चूल्हे से निकली चिंगारी ने झोपड़ी को जलाकर राख कर दिया। महिला अपने बच्चों के साथ झोपड़ी में सो रही थी। प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
DIG, DM और SSP ने किया निरीक्षण
जानकारी के मुताबिक घटना मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की है। सूचना के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अखिलेश कुमार, जिलाधिकारी अरुण कुमार और पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पांचों लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं।
और पढ़िए – रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ा होकर ले रहा था सेल्फी, फिर अचानक हुआ ऐसा कि कांप गई दोस्तों की रूह
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1607872588646350848
महिला का पति बाहर काम करता है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला की पहचान गुड्डी देवी के रूप में हुई है। वह अपने चार बच्चों के साथ झोपड़ी में थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चूल्हे से निकली चिंगारी के कारण उसकी झोपड़ी में आग लग गई। आग भी इतनी भीषण थी कि किसी को भी बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। जबकि महिला का पति रमाशंकर काम पर था।
और पढ़िए – तुनिशा को अस्पताल ले जाने के बाद क्या हुआ था? डॉक्टर ने दी पूरी जानकारी
चार लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान
घटना के संबंध में मऊ के जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि गुड्डी देवी अपने बच्चों के साथ झोपड़ी में थी। अग्निकांड में महिला और उसके चारों बच्चों की मौत हो गई है। इस मामले में मुआवजे के तौर पर 4 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं घटना के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई। हर शख्स की जुवां पर इसी घटना की चर्चा है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
5 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
5 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
8 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
19 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines