Mathura News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) स्थित धर्म नगरी वृंदावन (Vrindavan) में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां देवोत्थान एकादशी (Devotthan Ekadashi) से एक दिन पहले एक सितारा होटल (Fire in Hotel) में भीषण आग लग गई।
हालांकि हादसे में दो लोग की मौत हो गई है। बता दें कि शुक्रवार को वृंदावन में परिक्रमा के लिए लाखों की संख्या में श्रृद्धालु आने वाले हैं, इसलिए प्रशासन के भी होश उड़ गए। वहीं कुछ घायलों आगरा के लिए रैफर किया गया है।
वृंदावन में मथुरा रोड पर है होटल
हादसा वृंदावन में मथुरा रोड स्थित होटल वृंदावन गार्डन में हुआ। शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी के मौके पर लाखों श्रद्धालु यहां परिक्रमा करने के लिए आते हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से बड़े पैमाने पर सुरक्षा और यातायात संबंधी तैयारियां की जाती हैं। इसी बीच गुरुवार तड़के करीब 4ः30 बजे होटल की पहली मंजिल से आग की लपटें उठने लगीं।
होटल में ठहरे लोगों में मचा हड़कंप
सुबह मंदिरों में दर्शन करने के लिए निकले लोगों ने आग देखी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने होटल प्रबंधन समेत पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर होटल में ठहरे यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में होटल को खाली कराया गया। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां पहुचीं, जिन्होंने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है
मथुरा के चीफ फायर ऑफिसर प्रमोद शर्मा ने बताया कि आग लगने की सूचना करीब साढ़े चार बजे मिली। होटल की पहली मंजिल के स्टोर रूम में आग लगी थी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। कुछ लोग घायल भी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
अयोध्या में भी हुआ था बड़ा हादसा
बता दें कि बुधवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 14 कोसीय परिक्रमा की शुरुआत हुई। तभी देर रात परिक्रमा मार्ग स्थित हनुमान गुफा के पास अचानक श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। इन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक इनमें से एक महिला को गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
3 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
6 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
7 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
8 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
10 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
10 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
12 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
13 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines