UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने कोर्ट में दावा किया है कि थानों के मालखानों (गोदाम) में रखी 581 किलो चरस चूहे खा गए हैं। यह सुनकर कोर्ट ने मथुरा पुलिस को सख्त निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि एक मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस को आरोपी से बरामद चरस पेश करने के लिए कहा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मथुरा पुलिस की ओर से जिले की विशेष नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (1985) कोर्ट में पेश एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि थाना शेरगढ़ और थाना हाईवे के (मालखानों) गोदामों में जब्त करके रखी गई चरस (नशीला पदार्थ) को चूहों ने खा लिया है।
60 लाख रुपये बताई गई है कीमत
इस विचित्र दावे को सुनकर अतिरिक्त जिला न्यायाधीश ने एसएसपी मथुरा को चूहों की समस्या से छुटकारा पाने और फिर कोर्ट में सबूत पेश करने को कहा है। ताकि सिद्ध हो सके कि चूहों ने वास्तव में 581 किलोग्राम चरस को खाया है या फिर नहीं। बताया गया है कि इसकी करीब 60 लाख रुपये कीमत है। पुलिस ने यह भी कहा है कि चूहे बहुत छोटे होते हैं और पुलिस से डरते भी नहीं हैं।
जानकारी के मुताबिक मथुरा कोर्ट ने पुलिस मालखानों में रखे मादक पदार्थों का निस्तारण करने के लिए पांच सूत्रीय निर्देश भी जारी किए हैं। आदेश के बाद मथुरा के कार्यकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मार्तंड पी सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेशों के समय रहते अनुपालन किया जाएगा। मामले में उचित कदम उठाए जाएंगे।
26 नवंबर को होगी अगली सुनवाई
विशेष लोक अभियोजक रणवीर सिंह ने बताया कि मथुरा के थाना शेरगढ़ और थाना हाईवे के एसएचओ (प्रभारी) ने दावा किया है कि उनके थानों के गोदामों में रखी 581 किलोग्राम चरस को चूहों ने नष्ट कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने पुलिस को इस दावे के संबंध में सबूत पेश करने और अगली सुनवाई की तारीख 26 नवंबर निर्धारित करने का आदेश दिया है।
बता दें कि मई 2020 में एक ट्रक से चरस की तस्करी कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने ट्रक को शेरगढ़ थाना क्षेत्र के जटवारी गांव के पास चेकिंग के लिए रोका था। तब ट्रक में लदीं बाजरे की बोरियों में छिपाकर रखी 386 किलो चरस बरामद की गई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था।इसके अलावा थाना हाईवे में भी इसी तरह का मामला सामने आया था।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
4 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
4 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
8 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
9 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines