सांसद हेमा मालिनी की 'महारास प्रस्तुति' को देख मथुरा में जीवंत हुआ द्वापर काल, देखें Video
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Mathura News: मथुरा (Mathura) में कालिंदी के तट पर राधारानी अपनी सखी गोपियों के साथ बैठी हैं। तभी कन्हैया के कदमों की आहट हुई। इस आहट मात्र से प्रेम की ठंडी बयार बहने लगी। राधारानी की पायलों से स्वतः ही झनकार उठने लगी… तो आंखें बंद कर कान्हा की याद में खोई गोपियों के कदम थिरकने लगे।
रास बिहारी ने इसी बीच अपनी बांसुरी से प्रेम पगी तान को छेड़ा। बॉलीवुड अभिनेत्री और मथुरा से भाजपा की सांसद ने जब महारास का मंचन किया तो द्वापर युग का दृश्य नजरों के सामने आ गया। बता दें कि हेमा मालिनी पिछले कई वर्षों से मथुरा में महारास का मंचन करती आ रही हैं।
#WATCH उत्तर प्रदेश: मथुरा में भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने 'रास महोत्सव' के दौरान एक नृत्य की प्रस्तुति दी। (09.11) pic.twitter.com/fxoxBXRqia
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2022
उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित जवाहर बाग में बुधरात को ‘ब्रज कार्तिक रास महोत्सव’ का आयोजन किया गया। हर साल की तरह मथुरा की सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने यहां बुधवार को महारास की प्रस्तुति दी। जानकारी के मुताबिक यह मंचन मंगलवार को होना था, लेकिन अचानक खराब हुए मौसम के बाद यहां बारिश हो गई। इसके कारण मंचन को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया। बुधवार को जवाहर बाग में इसका आयोजन हुआ।
आयोजकों के मुताबिक पूरे जवाहर बाग को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। कार्यक्रम में दर्शकों के लिए पास की व्यवस्था थी। इसके बाद भी काफी संख्या में लोग इस महारास को देखने के लिए पहुंचे। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से महारास के दौरान प्रस्तुति देते हुए सांसद हेमा मालिनी का वीडियो जारी किया गया है।
बता दें कि राधारानी के स्वरूप में हेमा मालिनी की प्रस्तुति देखते ही बन रही थी। वहीं जब हेमा मालिनी का राधा स्वरूप में मंच पर आगमन हुआ तो बांके बिहारी के जयकारे लगाए गए। मथुरा की सांसद बनने के पहले से ही वे मथुरा-वृंदावन में महारास की प्रस्तुतियां देती हुई आ रही हैं। आयोजकों की ओर से बताया गया है कि सीएम योगी ने भी सांसद को बधाइयां और शुभकामनाएं दीं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: