Shri Krishna Janmabhoomi Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की मथुरा कोर्ट (Mathura Court) में मंगलवार को एक अजीबोगरीब घटना हुई। आदेश के बाद भगवान (God in Court) कोर्ट में पेश हुए। इसके बाद कोर्ट ने उनकी उपस्थिति को स्वीकार किया।
साथ ही कहा कि आगे से आप न आएं। चौंकिए नहीं, मथुरा की कोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम ईदगाह का मुकदमा चल रहा है। जन्मभूमि पक्ष की ओर से 6वें वादी के रूप में केशवदेव की प्रतिमा को कोर्ट में पेश किया गया।
एक याचिकाकर्ता लेकर पहुंचे कोर्ट
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मथुरा की सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में एक याचिकाकर्ता भगवान की मूर्ति लेकर पेशी के लिए पहुंचे। याचिकाकर्ता आशुतोष पांडेय ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही ईदगाह मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट ने आदेश दिया था कि वादी केशवदेव महाराज गैरहाजिर हैं, इसलिए हमने उन्हें (मूर्ति) पेश किया गया है।
और पढ़िए –Rose Price Noida: वैलेंटाइन वीक में 4 गुना हुई लाल गुलाब की कीमत, ये गुलाब सबसे महंगा
कोर्ट ने स्वीकार की हाजिरी
बता दें कि मथुरा की सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में वाद संख्या-12/2023 को लेकर सुनवाई चल रही है। इस मामले में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की ओर से 6 वादी हैं। 6वें वादी केशवदेव महाराज विराजमान केशव कटरा देव हैं। इसी के तहत पिछली तारीख यानी 23 जनवरी को कोर्ट ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पक्ष की ओर से 6वें वादी को गैर हाजिर माना था।
यह भी पढ़ेंः शाही ईदगाह मस्जिद का बिजली कनेक्शन काटा, 3 लाख का जुर्माना और मुकदमा भी दर्ज
ये हैं मामले में कुल छह वादी
मंगलवार को कोर्ट ने केशवदेव की उपस्थिति को स्वीकार किया। साथ ही अन्य वादियों से कहा कि अगली बार इन्हें न लाएं। मामले में अगली सुनवाई 13 फरवरी को है। इस दिन जन्मभूमि पक्ष की ओर से सभी वादी कोर्ट में पेश होंगे।
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण ट्रस्ट, राष्ट्रीय ब्राह्मण युवाजन सभा, बिजनौर निवासी अनिल कुमार पांडे, महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरी, सत्यम शर्मा और ठाकुर केशव देव जी महाराज विराजमान कटरा केशव देव वादी हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Diazepam)
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
11 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
19 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines