UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) जिले में कोर्ट (Court) ने शुक्रवार को एक किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को मौत की सजा (Death Sentence) सुनाई है। गौर करने वाली बात ये कि है कोर्ट ने मात्र 57 दिन में सुनवाई के बाद अपना फैसला सुनाया है। इस मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक (fast-track Court) में हुई है।
बच्ची को भंडारा खिलाने ले गया था आरोपी
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मामला मथुरा के कोतवाली थाना क्षेत्र के सौंख रोड इलाके का है। यहां रहने वाले दोषी 30 वर्षीय सतीश को अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी अपने पड़ोस में रहने वाली 10 साल की बच्ची को भंडारा खिलाने के बहाने ले गया था। फिर अपने घर ले जाकर बच्ची के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया था।
हत्या के बाद शव को जंगल में फेंका
पुलिस ने बताया कि आरोपी सतीश ने बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद बच्ची के शव को जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने बाद में शव को वृंदावन मार्ग स्थित पीएमवी पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने जंगल से बरामद किया गया था। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में कुल 20 गवाह कोर्ट में पेश किए थे।
डीएनए रिपोर्ट आते ही कोर्ट ने सुनाया फैसला
सूत्रों ने पुष्टि की कि 24 नवंबर को 10 गवाहों की गवाही पूरी हो गई थी। वहीं मामले की सुनवाई 25 नवंबर तक पूरी हो गई थी। डीएनए रिपोर्ट का इंतजार किया गया था, जिसे 5 दिसंबर को कोर्ट में पेश किया गया था। रिपोर्टों के आधार पर कोर्ट ने सुनवाई पूरी की और शुक्रवार को अपना फैसला सुनाया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोषी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
9 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
9 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
10 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
20 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
23 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines