फिरोजाबाद के काठ बाजार इलाके में लगी भीषण आग, 24 दुकानें जलकर खाक

Uttar Pradesh News: फिरोजाबाद के काठ बाजार इलाके में रविवार सुबह भीषण आग लग गई जिससे 24 दुकानें जलकर खाक हो गईं।

Uttar Pradesh, Firozabad News

Uttar Pradesh, Firozabad News: रविवार सुबह उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के काठ बाजार इलाके में भीषण आग लग गई, जिससे कई दुकानें जलकर खाख हो गई। इसकी सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग लगने से किसी के घायल होने या हताहत होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। हालांकि, बताया जा रहा है कि आग लगने से लगभग 24 दुकानें जलकर खाक हो गईं।

सिटी एसपी मौके पर पहुंचे

सर्वेश कुमार मिश्रा (एसपी सिटी) ने कहा, “हमें लगभग एक घंटे पहले सूचना मिली कि काठ बाजार इलाके में जहां फर्नीचर का काम होता है, आग लग गई है। यह एक बड़ी आग थी। आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है।” इलाके को खाली करा लिया गया है। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग में करीब 24 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “यह बहुत बड़ी आग थी…आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। इलाके को खाली करा लिया गया है। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग में करीब 24 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं।”

सूचना मिलने पर, दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर तैनात किया गया और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ