UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के टेक जोन की एक निजी कंपनी कोफोर्ज लिमिटेड के 52 वर्षीय परियोजना सुरक्षा अधिकारी (PSO) की उनके सहकर्मी ने ऑफिस में गोली मारकर हत्या कर दी थी।
और पढ़िए –मऊ में पूर्व विधायक के प्रपोत्र की हत्या! घर से बुलाकर ले गए थे कुछ लोग, पुलिस को इस बात की आशंंका
लाइसेंसी पिस्तौस से मारी गोली
पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन आरोपी के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारी है। आरोपी की पहचान अर्ज कुमार के रूप में हुई है। वह फिलहाल फरार है।
सीने में लगी गोली, अस्पताल में मौत
जानकारी के मुताबिक सीने में गोली लगने के बाद चांद को ग्रेटर नोएडा के सरकारी आयुर्विज्ञान संस्थान (जीआईएमएस) में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। नोएडा पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीने में गोली लगने के कारण पीड़ित की अस्पताल में मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
और पढ़िए –शाहजहांपुर में गांव के बाहर पेड़ से लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, SSP ने बताई आत्महत्या की बड़ी वजह
किसी बात पर दोनों में हुआ था विवाद
पुलिस की एक टीम ने टेक जोन में कंपनी की साइट का भी दौरा किया। पुलिस ने बताया कि जांच से सामने आया है कि अर्श कुमार भी पीएसओ है। आरोप है कि शनिवार शाम को अर्श नशे की हालत में चांद से मिला था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपने पिस्तौल से चांद के सीने में गोली मार दी।
आरोपी की तलाश में लगी पुलिस
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस की टीमें अब आरोपी की तलाश में जुटी है। ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि ऑफिस से मिले सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा।
और पढ़िए –जब दिल्ली पुलिस टीम को अचानक 150 से 200 अफ्रीकियों ने घेरा, जानें फिर क्या हुआ?
बीपीओ में भी बॉस को मारी थी गोली
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते बुधवार को नोएडा के सेक्टर-2 स्थित बीपीओ के पूर्व कर्मचारी ने अपने बॉस को ऑफिस में घुस कर गोली मार दी थी। हालांकि इस घटना में बॉस घायल ही हुआ था। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सामने आया था कि आरोपी को बुरे व्यवहार के लिए नौकरी से निकाला गया था। वह नाराज था।
और पढ़िए –क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
3 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
6 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
6 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
7 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
9 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
11 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
13 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
14 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
14 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines