Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के इशाकपुर के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी पूर्व प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव के छह टुकड़े कर दिए।
पुलिस के मुताबिक, युवती के शरीर के कुछ अंगों को बरामद किया था। मामले में आरोपी प्रिंस यादव को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। रविवार को आरोपी को उस स्थान पर ले जाया गया था जहां उसने युवती का सिर फेंका था। इस दौरान आरोपी ने पहले से वहां एक देसी पिस्तौल छिपाकर रखी थी।
पुलिस से नजर बचाकर आरोपी छिपाए गए पिस्तौल तक पहुंचा और उससे पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इसके बाद आरोपी को दबोच लिया गया।
कुएं में मिले थे युवती के शव के टुकड़े
यह घटना 15 नवंबर को तब सामने आई जब कुछ स्थानीय लोगों ने गांव के बाहर स्थित एक कुएं के अंदर शव के कुछ टुकड़ों को देखा। आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि युवती की पहचान आराधना के रूप में की गई थी। उसका शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा था।
एसपी ने कहा कि अब तक की जांच में पता चला है कि प्रिंस यादव ने अपने माता-पिता, चचेरे भाई सर्वेश और परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से आराधना को मारने की योजना बनाई थी। मृतका अराधना प्रिंस यादव की पूर्व प्रेमिका थी।
आरोपी प्रिंस यादव 9 नवंबर को आराधना को बाइक से मंदिर ले गया था। यहां पहुंचने के बाद प्रिंस यादव ने अपने चचेरे भाई सर्वेश की मदद से अराधना की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ने उसकी लाश को छह टुकड़ों में बांट दिया था। सिर को छोड़कर पांच अंगों को फिर पॉलीथिन बैग में पैक कर कुएं में फेंक दिया था जबकि कुएं से कुछ दूर एक तालाब में सिर को फेंका था।
मामले में अब तक पुलिस ने एक धारदार हथियार, एक देशी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि मामले में फरार सर्वेश, प्रमिला यादव, सुमन, राजाराम, कलावती, मंजू, शीला की तलाश की जा रही है। इनकी भूमिका की भी जांच की जाएगी।
संबंधित खबरें
इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
7 mins ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
1 hr agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
3 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
6 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
7 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
10 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
17 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
18 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines