---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

UP News: आजमगढ़ में प्रेमी ने पूर्व प्रेमिका की गला दबाकर हत्या की, शव के छह टुकड़े कर फेंका

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के इशाकपुर के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी पूर्व प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव के छह टुकड़े कर दिए। पुलिस के मुताबिक, युवती के शरीर के कुछ अंगों को बरामद किया था। मामले में आरोपी प्रिंस […]

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के इशाकपुर के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी पूर्व प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव के छह टुकड़े कर दिए।

पुलिस के मुताबिक, युवती के शरीर के कुछ अंगों को बरामद किया था। मामले में आरोपी प्रिंस यादव को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। रविवार को आरोपी को उस स्थान पर ले जाया गया था जहां उसने युवती का सिर फेंका था। इस दौरान आरोपी ने पहले से वहां एक देसी पिस्तौल छिपाकर रखी थी।

---विज्ञापन---

पुलिस से नजर बचाकर आरोपी छिपाए गए पिस्तौल तक पहुंचा और उससे पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इसके बाद आरोपी को दबोच लिया गया।

कुएं में मिले थे युवती के शव के टुकड़े

यह घटना 15 नवंबर को तब सामने आई जब कुछ स्थानीय लोगों ने गांव के बाहर स्थित एक कुएं के अंदर शव के कुछ टुकड़ों को देखा। आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि युवती की पहचान आराधना के रूप में की गई थी। उसका शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा था।

---विज्ञापन---

एसपी ने कहा कि अब तक की जांच में पता चला है कि प्रिंस यादव ने अपने माता-पिता, चचेरे भाई सर्वेश और परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से आराधना को मारने की योजना बनाई थी। मृतका अराधना प्रिंस यादव की पूर्व प्रेमिका थी।

आरोपी प्रिंस यादव 9 नवंबर को आराधना को बाइक से मंदिर ले गया था। यहां पहुंचने के बाद प्रिंस यादव ने अपने चचेरे भाई सर्वेश की मदद से अराधना की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ने उसकी लाश को छह टुकड़ों में बांट दिया था। सिर को छोड़कर पांच अंगों को फिर पॉलीथिन बैग में पैक कर कुएं में फेंक दिया था जबकि कुएं से कुछ दूर एक तालाब में सिर को फेंका था।

---विज्ञापन---

मामले में अब तक पुलिस ने एक धारदार हथियार, एक देशी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि मामले में फरार सर्वेश, प्रमिला यादव, सुमन, राजाराम, कलावती, मंजू, शीला की तलाश की जा रही है। इनकी भूमिका की भी जांच की जाएगी।

First published on: Nov 21, 2022 09:35 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola