Ghaziabad: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) स्थित राज नगर एक्सटेंशन (Raj Nagar Extension) में अपने पति के साथ सड़क पर आवारा कुत्तों (Stray Dogs) को खाना खिला रही एक महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ (Eve Teasing) की घटना सामने आई है। आरोप है कि मौके से भागते समय आरोपी ने एक कुत्ते को भी कुचल दिया।
और पढ़िए –Etawah News: गुवाहाटी से दवाइयां लेकर जयपुर जा रहा ट्रक लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बना आग गोला, देखें Video
नंदग्राम थाना क्षेत्र की है घटना
घटना गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र की है। महिला के पति सौरव गुप्ता ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ राज नगर एक्सटेंशन में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने के लिए गया था। सौरव अपनी कार में बैठे थे। जबकि उनकी पत्नी सोनिया गाड़ी से बाहर निकली और आवारा कुत्तों को खाना डालने लगी।
महिला के पास रोकी कार, बैठने को बोला
सौरव का आरोप है कि तभी वहां नशे की हालत में एक शख्स पहुंचा। उसने अपनी कार मेरी पत्नी के पास रोकी। इशके बाद उसके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। आरोपी ने पत्नी को कार में बैठने के लिए कहा। सौरव ने बताया कि इसके बाद मेरी पत्नी ने शोर मचाया और मुझे मदद के लिए बुलाया। जब वह दौड़कर मौके पर पहुंचे तो आरोपी भागने लगा। इस दौरान उसने एक कुत्ते पर कार चढ़ा कर उसे कुचल दिया।
और पढ़िए –GPSSB Clerk Exam 2023: पेपर लीक होने के बाद गुजरात पंचायत क्लर्क परीक्षा रद्द, आज होना था एग्जाम
भागते समय कुत्ते को कुचल दिया
सौरव ने बताया कि घटना में स्ट्रीट डॉग को गंभीर चोटें आई हैं। उसके बचने की संभावना कम है। उन्होंने कहा कि इसके बाद हमने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस पर नंदग्राम पुलिस स्टेशन के एसएचओ भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, CCTV फुटेज मिला
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें कार को राज नगर एक्सटेंशन में रुकते हुए देखा जा सकता है। अभी कार चालक की पहचान नहीं हो पाई है, क्योंकि फुटेज स्पष्ट नहीं है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
37 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
7 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
9 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines