UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Budaun) जिले में पुलिस ने एक 35 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने कथित तौर पर अपने फेसबुक (Facebook) अकाउंट पर पाकिस्तानी झंडे (Pakistan Flag) की तस्वीर साझा की थी। कुछ संगठनों ने इसका विरोध करते हुए थाना पुलिस से मामले की शिकायत की है।
आरा मशीन वर्कशॉप में काम करता है आरोपी
मामला बदायूं जिले के कुंवरगांव का है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक समुदाय विशेष का एक शख्स आरा मशीन वर्कशॉप में काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने अनजाने में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर झंडे को अपलोड कर दिया था। बाद में उस तस्वीर को हटा दिया गया।
झंडे के साथ लिखा ये सब
कुंवरगांव थाना प्रभारी विनोद कुमार ने मीडिया को बताया कि शिकायत के बाद मामला सामने आया। झंडे पर 14 अगस्त स्वतंत्रता दिवस लिखा हुआ था। यह आपत्तिजनक है। यह मामला सामने आने का बाद कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। शिकायक के बाद साइबर सेल को मामले की जांच सौंपी गई। इसके बाद तस्वीर को फेसबुक से हटा दिया गया था।
पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा
थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने कहा है, यह एक गलती थी। चूंकि अपराध गंभीर है, इसलिए उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक दक्षिणपंथी संगठन के सदस्य अनिल सिंह ने दावा किया कि फेसबुक पर शख्स ने पाकिस्तान का झंडा और उस देश की प्रशंसा करते हुए पोस्ट शेयर की थी।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
9 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
12 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
14 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
15 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
15 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
17 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
18 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
19 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
19 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines