Maipuri By-Election: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) पर भारी मतों से जीत के बाद सोमवार को समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने लोकसभा पहुंचकर सदस्यता की शपथ ली। बता दें कि उन्होंने मैनपुरी उपचुनाव में भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को 2.88 लाख वोटों के अंतर से हराया था। इस दौरान उनके साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद रहे।
मुलायम सिंह यादव के निधन पर खाली हुई थी सीट
जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। चुनाव आयोग की ओर से मैनपुरी सीट पर उपचुनाव की घोषणा की गई थी।
सपा की डिंपल और भाजपा के रघुराज थे आमने-सामने
इस उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की ओर से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा था। वहीं भाजपा की ओर से कभी मुलायम सिंह यादव के खास रहे और अभी भाजपा से जुड़े रघुराज सिंह शाक्य को डिंपल के खिलाफ चुनाव लड़वाया था।
मतगणना में भारी अंतर से जीत दर्ज की
चुनाव के बाद 8 दिसंबर को हुई मतगणना में डिंपल यादव ने भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्होंने 2.88 लाख वोटों से भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य को हराया। इसके बाद आज यानी सोमवार को डिंपल यादव ने लोकसभा पहुंच कर सदस्यता की शपथ ली।
रामपुर और खतौली में भी हुआ था उपचुनाव
बता दे मैनपुरी चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश की रामपुर सदर और मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हुआ था। रामपुर में भाजपा के आकाश सक्सेना और खतौली में राष्ट्रीय लोकदल के मदर भइया जीते। रामपुर में आकाश सक्सेना ने सपा प्रत्याशी और आजम खान के करीबी आसिम रजा को हराया है।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
8 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
13 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
14 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
17 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
19 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines