Maipuri By-Election में जीतीं डिंपल यादव ने लोकसभा सदस्यता की शपथ ली, साथ में दिल्ली पहुंचे ये खास
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Maipuri By-Election: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) पर भारी मतों से जीत के बाद सोमवार को समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने लोकसभा पहुंचकर सदस्यता की शपथ ली। बता दें कि उन्होंने मैनपुरी उपचुनाव में भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को 2.88 लाख वोटों के अंतर से हराया था। इस दौरान उनके साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद रहे।
जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। चुनाव आयोग की ओर से मैनपुरी सीट पर उपचुनाव की घोषणा की गई थी।
मैनपुरी लोकसभा सीट जीतने के बाद डिंपल यादव ने लोकसभा सदस्यता की शपथ ली @dimpleyadav pic.twitter.com/DuPaMx1Dqp
— News24 (@news24tvchannel) December 12, 2022
इस उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की ओर से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा था। वहीं भाजपा की ओर से कभी मुलायम सिंह यादव के खास रहे और अभी भाजपा से जुड़े रघुराज सिंह शाक्य को डिंपल के खिलाफ चुनाव लड़वाया था।
चुनाव के बाद 8 दिसंबर को हुई मतगणना में डिंपल यादव ने भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्होंने 2.88 लाख वोटों से भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य को हराया। इसके बाद आज यानी सोमवार को डिंपल यादव ने लोकसभा पहुंच कर सदस्यता की शपथ ली।
बता दे मैनपुरी चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश की रामपुर सदर और मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हुआ था। रामपुर में भाजपा के आकाश सक्सेना और खतौली में राष्ट्रीय लोकदल के मदर भइया जीते। रामपुर में आकाश सक्सेना ने सपा प्रत्याशी और आजम खान के करीबी आसिम रजा को हराया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: