Mainpuri News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मैनपुरी (Mainpuri) जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गांव में जहरीली चाय पीने के बाद एक साथ दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं दो और लोगों की हालत गंभीर है। उनका इलाज चल रहा है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भाई दूज पर रिश्तेदार के घर आए थे
जानकारी के मुताबिक घटना मैनपुरी के औछा थाना क्षेत्र के गांव कन्हाई की है। यहां एक परिवार में गुरुवार सुबह से भाई दौज की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान घर में रिश्तेदार आए। परिवार की महिलाओं ने चाय बनाई। बताया जा रहा है कि चाय पीने के बाद सबसे पहले रविंद्र सिंह निवासी फिरोजाबाद बेहोश हो गए। लोगों ने उन्हें संभाला तो तभी दो बच्चे शिवांग और दिव्यांश भी बेहोश हो गए।
डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
एक साथ तीनों के बेहोश होने पर हड़कंप मच गया। गांव वाले रविंद्र और दोनों बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ तीनों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। रविंद्र और बच्चों के परिवार वाले भी फिरोजाबाद से मैनपुरी पहुंच गए। वहीं सूचना पर पुलिस के अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
मैनपुरी के एसपी ने बताया कि कन्हाई गांव में जहरीली चाय पीने से 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो गंभीर स्थिति में हैं। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि महिला ने चाय बनाते समय चाय पत्ती समझकर खेतों में इस्तेमाल होने वाला कीटनाशक डाल दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर चाय के सैंपल समेत अन्य सबूत इकट्ठा किए हैं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
23 mins ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
5 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
7 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
9 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
10 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
15 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
15 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines