Mainpuri By-Election: कानपुर (प्रांजुल मिश्र)। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) पर होने वाले उपचुनाव (By-Election) में प्रचार के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच दूरियां कम होने के बाद दोनों ने मंच साझा किया। अब सपा के एक अनोखे समर्थक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। समर्थक अपनी पीठ पर ‘आई लव यू डिंपल भाभी, मैनपुरी जीतेंगी’ लिख कर 700 किमी की यात्रा पर निकला है।
मैनपुरी उपचुनाव में सपा की प्रत्याशी हैं डिंपल यादव
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के 10 अक्टूबर को निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हुई थी। चुनाव आयोग की ओर से उपचुनाव की घोषणा के बाद समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया। उन्हें जिताने के लिए दूरियां मिटाते हुए चाचा शिवपाल यादव और भतीजे अखिलेश यादव के एक होने के बाद समर्थन जुटाना शुरू कर दिया दिया है। पार्टी में वरिष्ठ पदाधिकारी से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता सक्रिय हो चुका है।
साइकिल चलाकर कुशीनगर से मैनपुरी के लिए निकला
शिवपाल सिंह समेत परिवार के लगभग सभी लोग चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्त्ता ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। अपनी पीठ पर ‘आई लव यू डिंपल भाभी, मैनपुरी जीतेंगे’ लिखकर प्रचार में जुट गया है। जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के इस समर्थक का नाम कन्हैया निषाद है। वह कुशीनगर जिले से मैनपुरी तक का सफर साइकिल से तय कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने एक संकल्प भी लिया है।
दो दिन बाद पहुंचेंगे मैनपुरी
कन्हैया निषाद ने बताया कि जब तक सपा की सरकार उत्तर प्रदेश में नहीं बनती है, तब तक वह लगातार साइकिल से यात्रा करेंगे। उन्होंने बताया कि वह कुशीनगर से मैनपुरी के लिए साइकिल से ही जा रहा हैं, क्योंकि नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी में हो रहे उपचुनाव में उनकी बहू डिंपल यादव प्रत्याशी हैं। उनके समर्थन में वह 700 किलोमीटर की लंबी यात्रा साइकिल से कर रहे हैं।
14 नवंबर को कुशीनगर से निकले थे
बता दें कि कुशीनगर के रहने वाले कन्हैया निषाद बीते 14 नवंबर को समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन के लिए साइकिल से निकले हैं। इस दौरान वो कई जनपदों से होते हुए कानपुर देहात पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि वे अगले 2 दिन में मैनपुरी पहुंच जाएंगे। वहां वे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे।
संबंधित खबरें
राहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
36 mins agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
10 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
10 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
11 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
13 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines