Mainpuri By-Election: डिंपल यादव ने सपा की ओर से किया नामांकन, पिता की याद में भावुक होकर अखिलेश ने कही ये बातें
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Mainpuri By-Election: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की मैनपुरी लोकसभा (Mainpuri Lok Sabha Seat) सीट पर होने वाले उपचुनाव (Mainpuri By-Election) के लिए आज यानी सोमवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने अपना नामांकन पर्चा (Nomination) दाखिल किया। इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को याद करके भावुक हो गए।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1592073189253087237
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अखिलेश यादव ने कहा कि हमने मैनपुरी उपचुनाव के लिए डिंपल यादव का नामांकन दाखिल किया है। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के निधन के बाद ऐसा होगा, यह हमारे लिए अभी भी एक दुखद मौका है। नामांकन के साथ सपा सुनिश्चित करती है कि पार्टी मैनपुरी के विकास के लिए नेताजी के पदचिह्नों पर काम करेगी और करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि मैनपुरी की जनता समाजवादी पार्टी को बहुमत से जिताकर नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि देगी। वहीं अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मुलायम सिंह यादव की बहू और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादन ने कहा कि नेताजी का आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहा है। मुझे आशा है कि मैनपुरी के लोग भी समाजवादी पार्टी (सपा) को अपना आशीर्वाद देंगे।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1592084634590154752
जानकारी के मुताबिक मैनपुरी में नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) नेता डिंपल यादव और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सैफई पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के स्मारक पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से उनकी तस्वीरें जारी की हैं।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1592024616331272193
समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव ने आज मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य नेता पार्टी नेता भी मौजूद रहे। बता दें कि मैनपुरी से सांसद रहते हुए सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: