Mainpuri By-Election: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) पर होने वाले उपचुनाव (By-Election) के लिए पार्टियों की ओर से प्रचार शुरू हो गया है। रविवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की ओर सभी यहां चुनावी रैली का आयोजन हुआ, जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंच पर अपने चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के पैर छुए और कहा कि उनके रिश्ते में कभी कोई तनाव नहीं आया है। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी इस उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
10 अक्टूबर को मुलायम सिंह का हुआ था निधन
बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी लोकसभा सीट से उतारा गया है। इस सीट का प्रतिनिधित्व सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव करते थे, जिनका 10 अक्टूबर को बीमारी के कारण गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। इसके बाद यह सीट खाली हुई थी।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1594221196949614593
प्रचार के दौरान अखिलेश यादव ने चुनावी जनसभा के दौरान कहा कि उपचुनाव ऐसे समय में हो रहे हैं, जब ‘नेताजी’ हमारे बीच नहीं हैं। पूरा देश इस चुनाव को देख रहा है, और मैं कह सकता हूं कि पूरा देश देखेगा, समाजवादी पार्टी कैसे ऐतिहासिक जीत दर्ज करती है।
विरोध के बाद अलग हुए थे चाचा-भतीजा
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक रविवार को डिंपल यादव के पक्ष में हुई समाजवादी पार्टी की रैली में अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव भी मौजूद रहे। मीडिया रिपोर्ट्स पर गौर करें तो 2017 से उपजे विरोध के बाद अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव ने 2022 के यूपी विधानसभा चुनावों से पहले अलग होने का फैसला लिया था। मुलायम सिंह यादव के कहने पर दोनों ने अलग-अलग मोर्चा खड़ा किया था।
‘कोई दूरियां नहीं हैं’
अखिलेश यादव ने इस दौरान कहा कि कभी-कभी लोग कहते हैं कि ‘दूरियां’ है। ‘चाचा’ और ‘भतीजा’ के बीच कोई ‘दूरियां’ नहीं थी। राजनीति में ‘दूरियां’ थीं। मैंने कभी किसी पर विचार नहीं किया। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि आज ये राजनीति में ‘दूरियां’ भी खत्म हो गई है।
ये लोग रहे मंच पर मौजूद
उन्होंने कहा कि इसके कारण भाजपा भयभीत महसूस कर रही है। भाजपा जानती है कि जसवंतनगर के लोगों ने सपा के पक्ष में अपना मन बना लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को चुनाव प्रचार में अखिलेश यादव, पीएसपी (एल) प्रमुख शिवपाल सिंह यादव और सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने मंच साझा किया। बता दें कि अखिलेश यादव ने पिछली बार गुरुवार को अपनी पत्नी (पार्टी उम्मीदवार डिंपल यादव) के साथ शिवपाल यादव से उनके घर पर मुलाकात की थी।
ये पांच विस सीटें आती हैं मैनपुरी में
मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी, भोगांव, किशनी, करहल और जसवंत नगर आते हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी ने करहल, किशनी और जसवंत नगर सीटों पर जीत हासिल की। जबकि भाजपा ने मैनपुरी और भोगांव सीट पर जीत हासिल की।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
6 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
7 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
10 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
10 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
12 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
15 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines