Mahoba Prisoner Facebook Live: उत्तर प्रदेश के महोबा में पुलिस की सुरक्षा में पेशी पर ले जाए जा रहे एक कैदी ने उसी दौरान फेसबुक लाइव तक कर डाला, यहां तक कि कैदी ने लाइव के दौरान अपने विरोधियों को धमकी भी दी। इसके बाद जब इस फेसबुक लाइव का वीडियो वायरल हुआ तो, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस मामले में एसपी ने उस दौरान ड्यूटी पर मौजूद रहे सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
महोबा जेल में बंद है कैदी
यह मामला महोबा उपकारागार से संबंधित है, यहां से 21 अक्टूबर को पुलिस अभिरक्षा में एसआई शशांक देव, हेड कॉन्स्टेबल अरविंद आर्या, कोशलेंद्र मिश्रा और कॉन्स्टेबल कमलेश कुमार वज्र वाहन से जेल के कैदी लोकेंद्र उर्फ कारतूस यादव को कोर्ट में पेशी के लिए हमीरपुर लेकर जा रहे थे। कैदी के पास पहले से एंड्राइड मोबाइल फोन था। इस दौरान कैदी कारतूस यादव ने फेसबुक पर लाइव कर डाला। लोकेंद्र हमीरपुर के थाना सुमेरपुर अंतर्गत ग्राम पंधरी का निवासी है और वह गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में महोबा जेल में बंद है। इसके ऊपर यह मामला पनवाड़ी थाना में साल 2021 से दर्ज है।
पुलिसकर्मियों को किया गया निलंबित
इस मामले का वीडियो वायरल हुआ तो बात पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता तक पहुंची, जिसके बाद उन्होंने उस वक्त ड्यूटी पर मौजूद रहे सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम ने बताया कि सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी पुलिस अभिरक्षा में अपने दुश्मनों को गाली-धमकी दे रहा है और फेसबुक लाइव करके ये वीडियो वायरल किया गया है। ड्यूटी पर मौजूद रहे सभी पुलिसकर्मियों की लापरवाही मानते हुए उनको निलंबित कर दिया गया है, साथ ही कैदी लोंकेद्र के खिलाफ शहर कोतवाली में धारा 507 के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
7 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
7 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
10 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
10 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines