UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में मंगलवार देर रात गोमती नदी में एक कार गिर गई। हादसे के बाद बचाव कर्मियों ने कार में सवार दो लोगों को बचा लिया है। जबकि एक महिला समेत दो लोग अभी भी लापता है। उनकी तलाश में गोताखोरों को लगाया गया है। कार में एक पालतू कुत्ता भी थी, जिसकी मौत हो गई है।
यह भी पढ़ेंः पति के रोज शराब पीने और झगड़ा करने से तंग ब्यूटीशियन ने उठाया ये खौफनाक कदम, कांप जाएगी रूह
बैकुंठ धाम रिवरफ्रंट के सामने हुई घटना
जानकारी के मुताबिक घटना लखनऊ के बैकुंठ धाम रिवरफ्रंट के सामने महानगर थाना क्षेत्र के पास हुई। बताया ग या है कि विकास नगर की ओर जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और SDRF के कर्मियों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया।
महिला समेत दो लोग अभी भी लापता
घटना के बाद लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार और स्पेशल सीपी भी मौके पर पहुंचे। जिले के अधिकारियों ने बताया कि कार में सवार चार लोगों में से दो को बचा लिया गया, जबकि अन्य दो लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।जिलाधिकारी ने बताया कि बचाए गए दो लोगों की पहचान दुष्यंत और अभिषेक के रूप में हुई है, जबकि दो लापता व्यक्ति राहुल और मीना हैं। चारों गोमती नगर में ब्यूटी पार्लर चलाते थे।
सीएम योगी ने जताया दुख, दिए ये निर्देश
नदी में गिरी कार को रेस्क्यू टीम ने निकाल लिया। अधिकारियों ने बताया कि कार में चार व्यक्तियों के अलावा एक पालतू कुत्ता भी था। हादसे में कुत्ते की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है और संबंधित अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाने और बचाए गए लोगों का उचित इलाज सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
5 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
6 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
6 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
18 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
21 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines