UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के नगराम इलाके में एक 35 वर्षीय शख्स की उसके बड़े भाई ने कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में परिवार में संपत्ति विवाद का संकेत मिला है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नशे का आदी है आरोपी!
लखनऊ के डीसीपी साउथ जोन राहुल राज ने बताया कि मृतक के भाई ध्रुव प्रसाद ने पुलिस को बताया कि आरोपी मनोज तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा है। नशे का आदी है। उसने बताया कि वह अक्सर शराब पीकर घर आता था और परिवार से झगड़ा करता था।
शारब पीकर मां को गाली दी, बीच में आया छोटा भाई
गुरुवार को भी आरोपी मनोज नशे की हालत में घर पहुंचे। सबसे पहले वह अपनी मां सुंदरा को गालियां देने लगा। उसके छोटे भाई दिनेश ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इससे नाराज होकर मनोज और उसकी पत्नी निशा ने दिनेश के सिर पर किसी भारी चीज से वार कर दिया। इसके बाद आरोपी मनोज और निशा अपने बच्चों के साथ मौके से भाग गए।
अस्पताल में तोड़ दिया दम
उसकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दिनेश को खून से लथपथ देखा। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचित दी। पुलिस और परिवार के अन्य लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार
लखनऊ पुलिस ने बताया कि मनोज से पूछताछ की जा रही है। जबकि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दिनेश अविवाहित था। घर में अपनी मां और मनोज के साथ रहता था, जबकि ध्रुव अपने परिवार के साथ अलग रहता है।
संबंधित खबरें
भारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 hr agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
2 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
2 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
3 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
4 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
14 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
19 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
1 day agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
1 day ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines