उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एडिशनल एसपी मुकेश प्रताप सिंह पत्नी नितेश सिंह का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। ये वीडियो 29 जुलाई का बताया जा रहा है। वीडियो में एएसपी की पत्नी नितेश अपने बेटे के मुंह पर तकिया रखती दिख रही है। इसके बाद बेटे का गला दबाने की कोशिश करते हुए भी देखी जा सकती है। माना जा रहा है कि इसी वीडियो फुटेज के सामने आने के बाद एएसपी का पत्नी नितेश से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद नितेश ने आत्महत्या कर ली थी।
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में ज्वेलर्स की दुकान में लूट करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, 50 हजार नगद और गहने बरामद
दिव्यांग बेटे के चलते रहती थी तनाव में
एडिशनल एसपी मुकेश प्रताप सिंह ने अपने पूरे घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे। मुकेश को अपनी पत्नी की हरकतों पर शक था कि दिव्यांग बेटे को नुकसान पहुंचा सकती है। आरोप है कि मुकेश की पत्नी नितेश मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। उसका मानसिक रोग विशेषज्ञ से इलाज चल रहा था। बुधवार शाम नितेश ने घर में पंखे से फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली। इस सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
साले ने जीजा पर लगाए आरोप
इस मामले में नितेश के भाई ने अपने जीजा एडिशनल एसपी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उसके जीजा के किसी दूसरी महिला से संबंध हैं। वे नितेश पर ध्यान नहीं देते थे। इसी वजह से नितेश मानसिक रूप से बीमार रहने लगी थी। मृतका के भाई का आरोप है कि मुकेश के बर्ताव से तंग आकर ही नितेश ने आत्महत्या की है।
ये भी पढ़ें: उन्नाव: विधायक की कार का हिट एंड रन, 1 की मौत, गाड़ी में मिली बियर की खाली कैन
जांच के बाद होगी कार्रवाई
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हर पहलु को ध्यान में रखकर घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
6 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
7 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
10 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
10 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines