Up News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) स्थित चिड़ियाघर (Locknow Zoo) में रविवार देर रात बाघिन कजरी की मौत हो गई। बताया गया है कि वह काफी समय से बीमार थी।
मई 2019 को लाया गया था लखनऊ
जानकारी के मुताबिक बाघिन कजरी को पीलीभीत टाइगर रिजर्व से लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में लाया गया था। मई 2019 से यहां रह रही 19 वर्षीय बाघिन की रविवार देर रात मृत्यु हो गई। उचित जांच के बाद यह पाया गया कि उम्र बढ़ने के कारण बाघिन ने आंशिक रूप से देखने की क्षमता खो दी थी।
काफी समय ने डॉक्टरों की निगरानी में थी
बताया गया है कि उसके दांतों में भी दिक्कत होने लगी थी। इसलिए पिछले काफी दिनों से उसे पशु चिकित्सालय में निगरानी में रखा गया था। उसके बाड़े में नर्म मांस रखा जाता था। इसके साथ उसकी उम्र को देखते हुए नर्म बिस्तर किया जाता था।
चिड़ियाघर के सहायक निदेशक और मुख्य पशु चिकित्सक उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि कजरी की मौत के बाद चिड़ियाघर में अब नौ बाघ बचे हैं। चूंकि कजरी की मौत देर रात हुई थी, इसलिए सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद चिड़ियाघर के विद्युत शवदाह गृह में उसका अंतिम संस्कार हुआ।
तो इतवनी होती है बाघों की उम्र
जानकारों की मानें तो चिड़ियाघर या फिर देखरेख में रहने वाले बाघ की औसत आयु लगभग 18 से 19 वर्ष होती है जबकि जंगलों में रहने वाले बाघ करीब 15 वर्ष तक ही जी पाते हैं।
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
25 mins agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
29 mins agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines